☜ Click Here to Star Rating



जयपुर में इंस्टाग्राम फ्रेंड के एक नाबालिग लड़की से रेप करने का मामला सामने आया है। अजमेर से मिलने के बहाने उसे जयपुर बुलाया। होटल में रुकने के दौरान डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। सदर थाने में पीड़ित नाबालिग ने आरोपी इंस्टाग्राम फ्रेंड के खिलाफ रि

.

पुलिस ने बताया- अजमेर की रहने वाली 16 साल की लड़की ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। करीब 6 महीने पहले उसकी पवन नाम के लड़के से इंस्टाग्राम पर चैट हुई थी। उसके बाद बातचीत के दौरान दोनों में दोस्ती हो गई। एक-दूसरे से दोनों मोबाइल कॉल के जरिए बातचीत करने लगे। मिलने के बहाने आरोपी ने उसे जयपुर आने का दबाव बनाया। आरोप है कि 25 अगस्त की रात करीब 10 बजे वह अजमेर से ट्रेन में बैठकर जयपुर आई।

जयपुर रेलवे स्टेशन पर आरोपी उसे बाइक लेकर खड़ा मिला। खाटूश्यामजी दर्शन करके लौटने के बाद सदर इलाके में स्थित एक होटल में रुकवाया। होटल में आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती की। विरोध करने पर आरोपी ने डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। सदर थाने में नाबालिग पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading