☜ Click Here to Star Rating



साइबर ठगों ने शहर के दो नामचीन निजी अस्पतालों के संचालकों को शिकार बनाया और उनके खाते से करीब 9 लाख रुपए की ठगी कर ली। ठगों ने आर्मी ऑफिसर बन 75 जवानों के मेडिकल कराने का झांसा देकर दोनों अस्पताल संचालकों को झांसे में लिया। साइबर ठगों की ये कारगुजारी

.

दोनों अस्पताल संचालकों के अस्पताल जघीना गेट और कृष्णा नगर में स्थित हैं। साइबर ठग दोनों अस्पतालों को आर्मी ऑफिसर होने का भरोसा दिलाया। अस्पतालों से मेडिकल चैकअप कराने के लिए ऑनलाइन एडवांस भुगतान करने के नाम पर इनसे अपने खाते में 9 लाख रुपए का ऑनलाइन भुगतान करा लिया। एडवांस भुगतान करने के लिए साइबर ठगों ने वीडियो कॉल कर प्रक्रिया फॉलो करने को कहा गया।

जघीना गेट स्थित अस्पताल संचालक ने ठगों की बातों में आकर उनके द्वारा बताए गए प्रोसेस को मानते गए। एडवांस पैसे आने की बजाय बैंक खाते से पैसे डेबिट हाेने लगे। जघीना गेट स्थित हॉस्पिटल से 7 लाख रुपए ठगों ने डेबिट करा लिया। वहीं कृष्णा नगर स्थित हॉस्पिटल संचालक से ठगों ने करीब 2 लाख रुपए की ठगी कर ली। जिसके बाद 1930 कॉल कर बैंक खाता फ्रीज कराया।

भास्कर इनसाइट – 2 महीने में कीं दो वारदातें

  • 25 जवानों के मेडिकल के बहाने महिला डॉक्टर से ठे 2 लाख… कृष्णा नगर हॉस्पिटल संचालक के पास 27 जुलाई की रात कॉल आया। कॉलर ने खुद को सेवर आर्मी ऑफिसर बताते 25 जवानों का मेडिकल कराना है। अगले दिन वीडियो कॉल व एडवांस पेमेंट के बहाने गूगल पे पासवर्ड लेकर पीएनबी खाते से करीब 2 लाख रुपए निकाल लिए।

50 जवानों के मेडिकल का झांसा दे ठगे 7 लाख

दूसरी घटना में जघीना गेट के हॉस्पिटल संचालक के पास 21 सितंबर को कॉल आया। कॉलर ने खुद को आर्मी एरिया भरतपुर के आर्मी कैप्टन सतीश बताते कहा 50 जवान (25 महिला व 25 पुरुष) हैं और उन्हें मेडिकल कराकर आगे भेजना है। शाम को वीडियो कॉल दूसरे व्यक्ति ने खुद को कर्नल रावत एडवांस भुगतान की कहकर खाते से 7 लाख ठग लिए।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading