![]()
कोतवाली थाना पुलिस ने सात माह से फरार गांजा सप्लाई करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसका नाम सात माह पहले गांजे के साथ गिरफ्तार किए गए आरोपी ने बताया था।
इस पर कार्रवाई करते हुए जांच अधिकारी कोतवाल भंवर लाल वैष्णव ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसे पुलिस ने मंगलवार को कोर्ट में पेश किया।
यह कार्रवाई SP राजेश कुमार मीणा में निर्देश पर और DSP राजेश विधार्थी के सुपरविजन में कोतवाल भंवरलाल के नेतृत्व में गठित टीम ने किया है।
कोतवाली थाना प्रभारी भंवर लाल वैष्णव ने बताया- 8 जनवरी को तत्कालीन थाना प्रभारी उदयवीर सिंह ने मामला दर्ज कराया था। उसमें बताया गया था कि सात माह पहले मैं ( एसएचओ पुरानी टोंक) मय जाप्ता के क्षेत्र में गश्त कर रहा था। उस दौरान जैन नसिया के आगे बालाजी के मंदिर के पास पुराने टोंक का एचएस मुकेश पहाड़िया एक सफेद रंग का केरी बैग ले जाते हुए दिखाई दिया। बैग को चेक करने पर उसमें साढ़े पांच किलो से ज्यादा गांजा मिला। उसे जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया था।
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि यह गांजा पंचकुईया दरवाजा पुरानी टोंक निवासी सुनील चावला उर्फ़ गोलू पुत्र सायर चावला से लाया हूं। तब से पुलिस आरोपी सुनील को तलाश रही थी। पुलिस ने इसे सोमवार रात को पुरानी टोंक क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया । आज इसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments