☜ Click Here to Star Rating


करौली में बारिश के कारण जिला मुख्यालय के कई इलाकों में जल भराव की स्थिति बन गई है।

करौली जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण जिला मुख्यालय के कई इलाकों में जल भराव की स्थिति बन गई है। गौशाला मार्ग, राधेश्याम फार्म हाउस के सामने, केशवपुरा पुलिया और होली खिड़कियां मार्ग पर पानी भर गया है।

.

जल भराव के कारण पैदल चलने वाले लोगों, दोपहिया वाहन चालकों और ऑटो-टेंपो चालकों को आवाजाही में काफी परेशानी हो रही है। श्रावणी तीज के अवसर पर मदन मोहन जी मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। ऐसे में जल भराव से उनकी परेशानी और बढ़ सकती है।

मुख्य रास्तों में पानी भरने से वाहन चालक हुए परेशान।

मुख्य रास्तों में पानी भरने से वाहन चालक हुए परेशान।

पांचना बांध का जलस्तर 258 मीटर पहुंचा

पांचना बांध का जलस्तर 258 मीटर तक पहुंच गया है। जलस्तर बढ़ने के कारण जल संसाधन विभाग ने शनिवार शाम को बांध के गेट नंबर 3 और 4 को डेढ़ फीट तक खोलकर 4000 क्यूसेक पानी की निकासी शुरू की। यह प्रक्रिया रविवार को भी जारी रही।

विभाग के अनुसार इस वर्षा सत्र में अब तक बांध से 1933 एमसीएफटी पानी छोड़ा जा चुका है। बांध की कुल भराव क्षमता 2100 एमसीएफटी और अधिकतम गेज स्तर 258.62 मीटर है।

जल संसाधन विभाग के अधिशासी अभियंता सुशील कुमार गुप्ता के अनुसार बीते 24 घंटे में जिले में औसतन 36.2 एमएम बारिश दर्ज की गई है। क्षेत्रवार आंकड़ों के अनुसार सपोटरा में 71 एमएम, कालीसिल बांध पर 92 एमएम, हिंडौन सिटी में 28 एमएम, जगर बांध पर 32 एमएम, टोडाभीम में 8 एमएम, नादौती में 13 एमएम, श्रीमहावीरजी में 25 एमएम, करौली में 34 एमएम, पांचना बांध पर 50 एमएम और मंडरायल में 9 एमएम वर्षा हुई है।

इस मानसून सत्र में अब तक जिले में सर्वाधिक 874 एमएम बारिश कालीसिल बांध क्षेत्र में दर्ज की गई है। इसके बाद करौली में 781 एमएम और सबसे कम वर्षा जगर बांध क्षेत्र में 537 एमएम मापी गई है। जिले में मानसून का औसत वर्षा स्तर 596 एमएम है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading