![]()
सागवाड़ा थाना पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में हिस्ट्रीशीटर आरोपी लाला उर्फ लालशंकर को गिरफ्तार किया है।
सागवाड़ा थाना पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में हिस्ट्रीशीटर आरोपी लाला उर्फ लालशंकर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पुलिस ने चोरी की 6 बाइक बरामद की हैं।
थानाधिकारी मदनलाल ने बताया कि देवेन्द्र पाटीदार ने 30 जुलाई को मामला दर्ज कराया था। रिपोर्ट में बताया कि गवर्नमेंट अस्पताल सागवाड़ा में नर्सिंग ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं। 29 जुलाई को वह अपने पिता की बाइक लेकर शाम 7:30 बजे अस्पताल आया था।
नाइट ड्यूटी होने के कारण बाइक बाहर खड़ी की और अंदर ड्यूटी पर चले गया। अगली सुबह लगभग 8 बजे देखा तो बाइक वहां नहीं थी। किसी अज्ञात व्यक्ति बाइक चोरी कर ले गया।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई और तकनीकी आधार पर जानकारी जुटाई गई। इसके बाद संदिग्ध लाला उर्फ लालशंकर धर्मोत (20 वर्ष) निवासी ठाकरडा, सागवाड़ा, डूंगरपुर को हिरासत में लिया गया।
पूछताछ के दौरान लाला ने मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार कर लिया। गहन अनुसंधान के बाद उसके पास से चोरी की कुल 6 मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। आरोपी लाला थाने का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ पहले से ही चोरी और नकबजनी के 7 मामले दर्ज हैं।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी से पूछताछ जारी है और उम्मीद है कि इससे और भी कई वारदातों का खुलासा हो सकता है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments