![]()
बारां में कोतवाली पुलिस ने 10 किलो डोडा चूरा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
बारां में कोतवाली थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में 10 किलो 580 ग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंडासू के अनुसार, पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर जिले में जुआ, सट्टा, अवैध मादक पदार्थों और अवैध हथियारों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश चौधरी और उप पुलिस अधीक्षक ओमेंद्र सिंह शेखावत के निर्देशन में कोतवाली बारां की एक विशेष टीम गठित की गई थी।
पुलिस टीम ने अटरू रोड पर स्थित एक फार्म हाउस के सामने बाइक पर बैठे दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोका और पूछताछ की। तलाशी के दौरान उनके बैग से अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा बरामद हुआ।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पंजाब के टिब्बी कलां निवासी कार्ज सिंह पुत्र जगसीर सिंह और हरियाणा के रगुआना निवासी कुलदीप सिंह पुत्र मखन सिंह के रूप में हुई है। दोनों के कब्जे से कुल 10 किलो 580 ग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा जब्त किया गया है।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक योगेश चौहान के साथ हेड कॉन्स्टेबल दिलीप सिंह, राजेन्द्र, जुगल सिंह और नरेन्द्र सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments