☜ Click Here to Star Rating



पुलिस ने रिमांड पर लेकर चुराया माल किया बरामद।

बालोतरा जिले की जसोल पुलिस ने ऑपरेशन अश्ववेग के तहत चोरी का वारदात का खुलासा करते हुए एक चोर को गिरफ्तार किया है। वहीं सरकारी स्कूल से चुराए कम्प्यूटर सेट को बरामद किया है। फिलहाल पुलस चोरी की वारदातों को लेकर पूछताछ कर रही है।

.

दरअसल, महात्मा गांधी अंग्रेजी स्कूल झाबर बेरा टापरा के प्रधानाध्यापक प्यारेलाल ने 31 जुलाई को पुलिस थाना जसोल में रिपोर्ट दी थी। 29 जुलाई की रात को अज्ञात चोरों ने स्कूल के ऑफिस का ताला तोड़कर कम्प्यूटर चोरी कर लिए। पुलिस ने रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया। घटना स्थल का मौका मुआयना कर चोरों की तलाश शुरू की गई।

एसपी रमेश ने बताया- जिले हो रही चोरियों के खुलासे और शत प्रतिशत बरामदगी को लेकर स्पेशल अभियान ऑपरेशन अश्ववेग चलाया जा रहा है। एएसपी गोपालिसंह भाटी डीएसपी सुशीलमान के सुपरविजन में जसोल थानाधिकारी चंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम बनाई गई।

टीम ने तकनीकी सहायता, परंपरागत पुलिसिंग व सूचना के आधार पर कड़ी से कड़ी मिलाकर एक संदिग्ध राणसिंह पुत्र सवाई सिंह निवासी हाउसिंग बोर्ड माजीवाला जसोल को उसके रहवासीय इलाके से डिटेन किया। पूछताछ में जुर्म कबूलने पर उसे गिरफ्तार किया गया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया। आरोपी से माल बरामद किया गया। फिलहाल पुलिस आरोपी से अन्य चोरी की वारदात करना भी स्वीकार किया है। कार्रवाई में एएसआई मोहनलाल, कांस्टेबल भैराराम, गोमाराम, मांगीलाल, प्रकाश शामिल रहें।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading