![]()
फलोदी जिले की बाप पुलिस ने सौर ऊर्जा प्लांट से इन्वर्टर चोरी के मामले में 18 माह से फरार चल रहे मुख्य आरोपी हजूर खां को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बाप थाने के टॉप टेन वांछितों में शामिल था।
10 नवंबर 2023 की रात को नूरे की भुर्ज स्थित अजुर सोलर प्लांट में चोरी की वारदात हुई थी। अज्ञात चोरों ने प्लांट के आईसीआर नंबर 16 से कुल 6 इन्वर्टर चुरा लिए थे। इस संबंध में 2 जनवरी 2024 को पदमसिंह राजपूत ने बाप थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसके बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पुलिस ने इस मामले में पहले जबरसिंह, अमीनखां और सतार मोहम्मद नामक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मुख्य आरोपी हजूर खां डेढ़ साल से अधिक समय से फरार चल रहा था और गुजरात में मजदूरी कर रहा था। 16 सितंबर 2025 को पुलिस को सूचना मिली कि हजूर खां अपने घर नूरे की भुर्ज आया हुआ है। इस पर थानाधिकारी रमेश कुमार ढाका के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी हजूर खां नूरे की भुर्ज का ही निवासी है। उसने लालच में आकर अपने साथियों के साथ मिलकर इन्वर्टर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। वारदात का खुलासा होने के बाद वह गांव छोड़कर गुजरात चला गया था, जहां वह मजदूरी कर रहा था। गांव वापस आने पर उसे पुलिस ने धर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद आरोपी हजूर खां को पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments