☜ Click Here to Star Rating


इस पैकेट को पाकिस्तानी ड्रोन से भारत में फैंका गया।

भारत पाकिस्तान की जिस पोस्ट पर 14 अगस्त को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पहुंचने वाले हैं, उससे ठीक पहले वाली पोस्ट पर पाकिस्तानी तस्करों ने देर रात दस करोड़ रुपए की हेरोइन पहुंचाई है। ड्रोन के माध्यम से यहां ड्रॉप की गई इस हेरोइन की कीमत बाजार में करीब दस

.

देर रात मौके पर बीएसएफ के जवानों ने इसे जब्त करके खोलकर देखा।

देर रात मौके पर बीएसएफ के जवानों ने इसे जब्त करके खोलकर देखा।

खाजूवाला की सरहद पर बीएसएफ जवानों की मुस्तैदी से लगभग 10 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामद हुई है। बीएसएफ की 96वीं बटालियन व जी ब्रांच बीएसएफ के अधिकारियों ये बड़ी सफलता मिली है। बीएसएफ के डिप्टी कमांडेंट महेश कुमार जाट ने बताया कि बरामद की गई हेरोइन की मात्रा 1.665 किलो है। जिसकी बाजार में कीमत करीब दस करोड़ रुपए है।

बीएसएफ इंटेलीजेंस ब्रांच को खुफिया सूचना मिली थी कि पाकिस्तान की तरफ से भारतीय क्षेत्र में मादक पदार्थों की खेप भेजी गई है। इसी आधार पर पूरे क्षेत्र में सर्वे किया गया। इसी दौरान बीएसएफ की बंदली पोस्ट पर ये पैकेट मिला। इस पैकेट पर आधा दर्जन तरह की पैकिंग की गई थी। खोलने पर इसमें हेरोइन मिली।

सीएम आ रहे हैं खाजूवाला

जिस पोस्ट पर ये हेरोइन बरामद हुई है, उसका नाम बंदली पोस्ट है और उसी से आगे कोड़ेवाला पोस्ट पर 14 अगस्त को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आ रहे हैं। वे यहां बीएसएफ जवानों से संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री की यात्रा के कारण भी क्षेत्र में सर्च अभियान तेजी से चल रहा था।

यहीं पकड़ी गई थी तीन सौ करोड़ की हेरोइन

इसी पोस्ट पर दो साल पहले तत्कालीन डीआईजी पुष्पेंद्र सिंह के नेतृत्व में बीएसएफ ने तीन सौ करोड़ रुपए की हेरोइन बरामद की थी, जो अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई थी। बीएसएफ ने इसके बाद ही इस क्षेत्र में सख्ती बढ़ा दी थी।

ग्रामीणों को बनाया जा रहा जागरुक

बीएसएफ ने पिछले कुछ सालों में सीमावर्ती गांवों में रहने वाले युवाओं को भी जागरुक किया है। उन्हें बताया गया है कि किस तरह से पाकिस्तान हमारे यहां नशीली सामग्री भेज रहा है। संदिग्ध लोगों पर किस तरह से नजर रखनी चाहिए। इसी का नतीजा है कि बीएसएफ की इंटेलीजेंस को मजबूती मिली है।

अब पुलिस का सर्च अभियान

बीएसएफ की इस कार्रवाई के बाद अब खाजूवाला पुलिस भी सर्च अभियान चला रही है। मुख्यमंत्री के दौरे के कारण पुलिस यहां दो दिन से सक्रिय है। इस कार्रवाई के बाद बीएसएफ डीआईजी अजय लूथरा ने आईजी हेमंत शर्मा और एसपी कावेंद्र सिंह सागर को सूचना दी थी। जिसके बाद खाजूवाला पुलिस मौके पर पहुंच गई है। जब्ती की कार्रवाई पुलिस के माध्यम से की जा रही है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading