![]()
अजमेर नगर निगम की ओर से इस वर्ष स्वाधीनता दिवस पर 26 हजार देशी घी के लड्डुओं का वितरण किया जाएगा। ये लड्डू पुलिस लाईन मैदान में आयोजित किए जाने वाले स्वाधीनता दिवस के मुख्य समारोह, जेल और नगर निगम में वितरित किए जाएंगे। इन लड्डुओं को बनाने पर सवा तीन
नगर निगम प्रतिवर्ष स्वाधीनता दिवस पर देशी घी के लड्डू बनाकर वितरित करता है।इस बार भी नगर निगम इस परम्परा को जारी रखते हुए स्वाधीनता दिवस पर लड्डुओं का वितरण करेगा। इसके तहत नगर निगम की पुरानी बिल्डिंग में बुधवार से लड्डू बनाने का काम शुरू होगा। इस बार 3 लाख 15 हजार रुपए की अनुमानित लागत से 26 हजार लड्डू बनाए जाएंगे। लड्डुओं के 13 हजार पैकेट तैयार किए जाएंगे।
एक पैकेट में दो लड्डू होंगे। इसमें 6 हजार पैकेट पुलिस लाइन में आयोजित मुख्य समारोह में वितरित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त 1800 पैकेट सेन्ट्रल जेल के घर तथा शेष पैकेट नगर निगम में, 250 पैकेट हाई सिक्योरिटी जेल में, 150 पैकेट स्वतंत्रता सैनानियों की ओर से विभिन्न स्थानों पर आयोजित स्वाधीनता दिवस समारोहों में निगम कर्मचारियों व सफाई कर्मियों में वितरित किए जाएंगे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments