☜ Click Here to Star Rating


भांसू बाइपास पर टूटी पाइप लाइन।

चार दिन में दूसरी बार बीसलपुर पाइप लाइन टूटने से अजमेर सहित जिले भर में जल संकट गहरा गया है। अगले दो-तीन दिन तक इसका असर शहर की पानी की सप्लाई पर पड़ेगा। पाइप लाइन भांसू बाईपास पर टूटी और जल संसाधन विभाग ने 30 घंटे का शटडाउन लिया है। ऐसे में 93 एमएलड

.

लाइन का मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है।

लाइन का मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है।

विभाग के अधिशाषी अभियंता विनोद यादव ने बताया- सोमवार को अजमेर पुष्कर पेयजल परियोजना के तहत प्रथम फेज में डाली गई थड़ोली से केकड़ी 1500 एमएम पीएससीसी पाइप लाइन भांसू बाईपास पर टूट गई। इसे दुरुस्त करने के लिए विभाग ने 30 घंटे का शटडाउन लिया। इस दौरान द्वितीय फेज में डाली गई 1600/1500 एमएम एमएस पाइप लाइन चालू रहेगी।

शटडाउन के कारण 93 एमएलडी कम उपलब्ध होगा। इससे अजमेर, ब्यावर, किशनगढ, नसीराबाद, पुष्कर, केकड़ी व सरवाड़ शहरी क्षेत्रों मंगलवार को होने वाली सप्लाई प्रभावित होगी। बता दें कि विभाग की पीएससीसी की यह लाइन पिछले साल 5 बार टूटी थी। जबकि इस साल चार दिन के अंतराल में दूसरी बार टूटी है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मौके पर दूसरे पाइप पहुंचाए गए है।

मौके पर दूसरे पाइप पहुंचाए गए है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading