☜ Click Here to Star Rating


शुक्रवार को रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। दोनों स्थानों पर मेले जैसा माहौल बना नजर आया।

शनिवार को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इस अवसर पर शुक्रवार को रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। लोग खिड़कियों से ट्रेन में चढ़ते दिखे। दोनों स्थानों पर मेले जैसा माहौल नजर आया।

.

यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे और राजस्थान राज्य परिवहन निगम ने विशेष व्यवस्थाएं की। स्पेशल ट्रेनें चलाई गईं। बसों की संख्या भी बढ़ाई गई। फिर भी यात्रियों की अधिक संख्या के कारण ये व्यवस्थाएं अपर्याप्त साबित हुई।

सिंधी कैंप बस स्टैंड, नारायण सिंह सर्किल और अन्य स्थानों पर बसों के लिए यात्रियों की भारी भीड़ दिखी। स्थानीय मार्गों पर बसों की कम संख्या के कारण यात्रियों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा। निजी बसों के लिए भी यात्री लाइन लगाकर टिकट खरीदते नजर आएं।

सिंधी कैंप बस स्टैंड पर टिकट विंडो पर लंबी-लंबी कतारे नजर आई।

सिंधी कैंप बस स्टैंड पर टिकट विंडो पर लंबी-लंबी कतारे नजर आई।

नाकाफी दिखीं व्यवस्थाएं

राजस्थान रोडवेज की ओर से 25 अतिरिक्त बसें लगाने के बावजूद यात्रियों को खड़े होकर यात्रा करनी पड़ी। रोडवेज की ओर से रक्षाबंधन पर महिलाओं की मुफ्त यात्रा के लिए कोई विशेष तैयारी नजर नहीं आई।

कोटा, भरतपुर, हिंडौन और आगरा जाने वाली बसों में सबसे अधिक भीड़ देखी गई है। यात्री टिकट के लिए आपस में झगड़ते भी नजर आए। काउंटरों पर बढ़ती भीड़ के बावजूद रोडवेज की ओर से कोई अतिरिक्त व्यवस्था नहीं की गई।

बसों में एंट्री के लिए महिलाओं से भी धक्का मुक्की होती रही।

बसों में एंट्री के लिए महिलाओं से भी धक्का मुक्की होती रही।

बसों में धक्का मुक्की होती रही

अपने घरों को जाने के लिए सिंधीकैंप बस स्टैण्ड पहुंची महिलाओं अव्यवस्थाओं को लेकर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा- ना तो महिलाओं के लिए कोई व्यवस्थाएं की गई ना ही और कोई वैकल्पिक इंतजाम। महिलाओं ने कहा- यहां त्योहार की वजह से बहुत ज्यादा भीड़ है, घंटों कतार में लगना पड़ रहा है। स्थिति ऐसी हो लोग बस में अंदर जाने को लेकर महिलाओं से धक्का मुक्की होती रही। प्राइवेट बस वाले दोगुना किराया वसूल रहे है।

सिंधीकैंप बस स्टैण्ड पर यात्रियों की भीड़।

सिंधीकैंप बस स्टैण्ड पर यात्रियों की भीड़।

सिंधी बस स्टैंड पर लगाए गए कर्मचारी ने बताया- कोटा, आगरा भरतपुर और हिंडौन रूट पर ज्यादा ध्यान रखा जा रहा है, क्योंकि ज्यादातर सवारियां यहीं के लिए हैं। कई बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं। धौलपुर डिपो से 4, भरतपुर से 5,जयपुर से 3, वैशाली से 4 और दौसा डिपो से 3 अतिरिक्त बसें मंगाकर चलाई जा रही है। इसके अलावा ईदगाह डिपों से भी बसें जयपुर के लिए आ रही है। इससे यूपी जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिली है।

जयपुर रेल्वे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़।

जयपुर रेल्वे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़।

जनरल टिकट के लिए लोगों की लंबी कतारें

रेलवे स्टेशन पर भी यात्री ट्रेनों का इंतजार करते नजर आए। भीड़ के कारण कई यात्रियों को गेट पर खड़े होकर यात्रा करनी पड़ी। स्थिति यह रही कि जनरल टिकट के लिए यात्रियों के काफी मशक्कत करनी पड़ी। यात्री खिड़कियों से ट्रेन में प्रवेश करते नजर आए। आरपीएफ के जवान यात्रियों की सुरक्षा के लिए तैनात किए गए।

दिल्ली, मुंबई, भरतपुर, आगरा और कोटा जाने वाली ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट रही। इस कारण कई लोगों को जनरल कोच से यात्रा करनी पड़ी, जिससे जनरल बोगियों में यात्रियों की संख्या बढ़ गई। जनरल टिकट के लिए लोगों की लंबी कतारें देखी गई।

ट्रेन में विंडो से एंट्री करते हुए यात्री।

ट्रेन में विंडो से एंट्री करते हुए यात्री।

रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए बसों में फ्री यात्रा

रक्षाबंधन के मौके पर 9 अगस्त, शनिवार को राजस्थान रोडवेज की बसों में महिलाएं फ्री यात्रा कर सकेंगी। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की ओर से आदेश जारी किया गया है। आदेश के अनुसार रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर प्रदेश की सभी महिलाएं/बालिकाएं राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की ओर से संचालित सभी कैटेगरी की बसों में फ्री यात्रा कर सकेंगी। फ्री यात्रा की सुविधा एसी, वॉल्वो, और ऑल इंडिया परमिट की बसों में लागू नहीं होगा। आदेश के अनुसार राज्य की सीमा में सभी महिलाओं को कंडक्टर फ्री टिकट जारी करेंगे। यह टिकट इलेक्ट्रॉनिक टिकट इसुइंग मशीन से जारी करेंगे। मशीन नहीं होने की स्थिति में फ्री टिकट बुक पर महिला या बालिका यात्री के साथ ट्रैवल की तारीख भी नोट करेंगे। फ्री यात्रा केवल एक दिन के लिए मान्य होगी।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading