![]()
ग्राम पंचायत गुर्जा के राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल अमरपुरा में कक्षाकक्ष की छत की पट्टी टूटकर गिर गई।
बसेड़ी क्षेत्र की ग्राम पंचायत गुर्जा के राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल अमरपुरा में कक्षाकक्ष की छत की पट्टी टूटकर गिर गई। इस दौरान बच्चे बाहर होने के कारण कोई हादसा नहीं हुआ।
ग्रामीणों के अनुसार सुबह स्कूल में प्रार्थना चल रही थी और बच्चे बाहर बैठे थे। तभी स्कूल के कक्षा कक्ष की पट्टी अचानक टूट गई। तेज आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
स्कूल प्रबंधन ने इसकी सूचना मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को दी। प्रशासन का कहना है कि पट्टी टूटने की घटना रात के समय हुई थी। सूचना पर अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राजेंद्र कुमार मीणा और जेईएन कैलाश चंद शर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्कूल का निरीक्षण किया।
ग्रामीणों ने चिंता जताई कि स्कूल भवन जर्जर होने से हादसे की आशंका बनी रहती है। उन्होंने प्रशासन से भवन के नवनिर्माण की मांग की।
एसीबीओ राजेंद्र कुमार मीणा ने ग्रामीणों को बताया कि स्कूल की जर्जर हालत को लेकर एसआरडीएफ में प्रस्ताव भेज दिए गए हैं। अब स्कूल भवन को लॉक करवाकर बंद करा दिया गया है।
बच्चों को सुरक्षित जगह पर बिठाने के लिए निर्देश दिए गए हैं। एसएमसी और एसडीएमसी मिलकर बच्चों को सुरक्षित स्थान पर बिठाकर अध्ययन कराने का प्रबंध करेंगे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments