भीलवाड़ा शहर में आज सुबह से रिमझिम बारिश हो रही है
भीलवाड़ा में आज और कल भारी बारिश की चेतावनी के बीच आज सुबह से शहर में रिमझिम फुहार का दौर जारी है। बीते दो दिनों के लिए भी भीलवाड़ा में बारिश का अलर्ट था लेकिन शहर में कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी के अलावा सूखा रहा।हालांकि बारिश नहीं होने के बाद भी मौसम
शहर के अलावा जिले के बिजोलिया, मांडलगढ़ , त्रिवेणी शाहपुरा आदि क्षेत्रों में बारिश हुई है लेकिन शहर में पिछले दिन का सूखे निकलने के बाद आज सुबह से रिमझिम फुहार ने शहर की सड़कों को भिगो दिया। आज सुबह से आसमान में काले बादल छाए हुए हैं, ठंडी हवा चल रही है और रुक-रुक कर हो रही रिमझिम फुहार ने मौसम को सुहावना बना दिया है।

बारिश होने से मौसम सुहावना है
भीलवाड़ा जिले में आज ओर आने वाले दो दिन तक मौसम विभाग जयपुर ने भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।मंगलवार को जिले में कही भी बारिश दर्ज नहीं हुई। आज सुबह से रिमझिम बारिश के चलते पारा भी गिरा है।
आज का अधिकतम तापमान 27 ओर न्यूनतम 24 डिग्री रहने का अनुमान है जबकि मंगलवार को अधिकतम तापमान 29.4 व न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री दर्ज किया गया।दो दिन पहले सोमवार को अधिकतम तापमान 29.2 व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग जयपुर के डायरेक्टर राधेश्याम शर्मा ने बताया कि आज व कल भीलवाड़ा भारी बारिश की संभावनाएं बन रही है।

बारिश ने शहर की सड़कों को भिगो दिया
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments