धौलपुर में खतरे के निशान से 9 मीटर ऊपर पहुंचा चंबल नदी का जलस्तर।
धौलपुर जिले में चंबल नदी उफान पर है। नदी का जलस्तर 139.80 मीटर तक पहुंच गया है, जो खतरे के निशान 130.79 मीटर से 9 मीटर से अधिक है। जल संसाधन विभाग ने शाम तक जलस्तर 141 मीटर पहुंचने की संभावना जताई है।
कोटा बैराज से छोड़े गए पानी और कैचमेंट एरिया में हो रही बारिश के कारण नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। 2022 के बाद यह पहली बार है जब चंबल नदी कई गांवों के लिए संकट बनी हुई है। जलस्तर के 143 मीटर पहुंचने पर दो दर्जन से अधिक गांवों में बाढ़ के हालात पैदा हो जाएंगे।

धौलपुर प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
वर्तमान में सरमथुरा इलाके के झिरी गांव तक पानी पहुंचने लगा है। निचले इलाके में बसे करीब 85 घरों को खाली करा लिया गया है। जलस्तर बढ़ने से झिरी इलाके के आधा दर्जन से अधिक गांवों का रास्ता बंद हो चुका है।
सरमथुरा इलाके में थाना प्रभारी कृपाल सिंह के साथ एसडीएम अमन चौधरी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। जिला कलेक्टर निधि बी टी और धौलपुर एसपी विकास सांगवान भी डूब क्षेत्र वाले इलाकों का दौरा कर रहे हैं।
नदी के पुराने पुल पर कोतवाली थाना प्रभारी हरिनारायण मीणा के साथ पुलिस की टीम तैनात की गई है, ताकि लोगों को पुल पर जाने से रोका जा सके।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments