![]()
जिला कलेक्टर अंकित कुमार सिंह ने 8 और 29 जुलाई को सभी शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टी घोषित कर दी है।
मौसम विभाग ने डूंगरपुर में 28 और 29 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसे देखते हुए जिला कलेक्टर अंकित कुमार सिंह ने दोनों दिनों के लिए सभी शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टी घोषित कर दी है।
कलेक्टर के आदेशानुसार जिले के सभी प्राइमरी, अपर प्राइमरी, सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों के साथ-साथ आंगनबाड़ी और मां बाड़ी केंद्रों में भी छुट्टी रहेगी। मौसम विभाग ने विशेष रूप से 28 जुलाई को डूंगरपुर जिले के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।
हाल ही में झालावाड़ जिले में एक सरकारी स्कूल की छत ढहने की घटना के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है। डूंगरपुर में कई सरकारी स्कूल भवन जर्जर स्थिति में हैं। भारी बारिश के दौरान इन भवनों से जुड़े हादसों की संभावना को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी रणछोड़ लाल ने इस छुट्टी की पुष्टि करते हुए बताया कि यह आदेश जिला कलेक्टर द्वारा जारी किया गया है। प्रशासन का यह कदम बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments