![]()
बूंदी जिला प्रभारी सचिव कुंजीलाल मीणा ने माडा योजना के तहत बड़ोदिया में नवनिर्मित जनजाति बालिका आश्रम छात्रावास का निरीक्षण किया।
हरियाली तीज के मौके पर बूंदी जिला प्रभारी सचिव कुंजीलाल मीणा ने जिले का दौरा किया। उन्होंने माडा योजना के तहत बड़ोदिया में नवनिर्मित जनजाति बालिका आश्रम छात्रावास का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छात्रावास परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का
निरीक्षण के दौरान प्रभारी सचिव ने छात्रावास वार्डन, छात्राओं और अभिभावकों से संवाद किया। उन्होंने उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। मीणा ने छात्रावास की भोजन, आवास और अन्य व्यवस्थाओं को बेहतरीन बताया। स्थानीय सरपंच और वार्डन ने छात्रावास की सुरक्षा दीवार को ऊंचा करने और परिसर में इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने की मांग की। इस पर प्रभारी सचिव ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रस्ताव जनजाति विकास विभाग, उदयपुर भेजा जाए।
मीणा ने ग्राम बड़ोदिया में श्मशान विकास और एनिकट कार्य का भी जायजा लिया। उन्होंने विकास अधिकारी और सरपंच को गांव में स्वच्छता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्कूल परिसर में सामुदायिक शौचालय की स्वीकृति जारी करने को कहा। प्रभारी सचिव ने राजकीय स्कूल डोकून और ग्राम बसोली के चारागाह में भी वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने बसोली में चारागाह विकास कार्यों का निरीक्षण भी किया। इस दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवि वर्मा, उपखंड अधिकारी बूंदी लक्ष्मीकांत मीणा, पंचायत समिति हिंडोली की प्रधान कृष्ण माहेश्वरी मौजूद थे। विकास अधिकारी, तहसीलदार सहित बड़ोदिया और बसोली ग्राम पंचायतों के सरपंच और स्थानीय नागरिक भी मौजूद रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments