मध्य प्रदेश के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र से कोटा संभाग में बारिश का दौर जारी है। आज सुबह बादल छाए, रूक रूक कर हल्की बारिश का दौर शुरू हुआ। मौसम विभाग ने आज से 3 दिन तक संभाग में भारी बारिश व अति भारीबारिश की चेतावनी जारी की है।
पिछले 24 घंटे में 7.2 एमएम बारिश रिकॉर्ड हुई। जबकि कोटा में सीजन में अबतक 1275.6 एमएम बारिश हो चुकी। मौसम में हुए बदलाव से अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री व न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

बैराज के तीन गेट खोलकर पानी की निकासी
बैराज के तीन गेट खोलकर पानी की निकासी कैचमेंट एरिया में हो रही बारिश व चंबल के बांधो में पानी की आवक होने से कोटा बैराज से पानी डिस्चार्ज का फ्लो बढ़ाया है। सुबह सवा आठ बजे करीब कोटा बैराज की गेट ओपनिंग 6 फिट बढ़ाई गई है। बैराज के तीन गेट खोलकर 28045 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है। कोटा बैराज की क्षमता 854 फीट है। वर्तमान में जल स्तर 853.40 फीट पहुंच गया।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments