दौसा में बीती देर रात से रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है।
दौसा जिले के कई इलाकों में रविवार दोपहर करीब 2 घंटे तक मूसलाधार बारिश हुई। यहां दोपहर को आसमान में घने बादल छा गए और 2 बजे तेज बारिश का दौर शुरू हुआ। आसमान से बिजली कड़कने के कारण लोग सहम गए और घरों में दुबक गए।
वहीं मौसम विभाग ने लोगों को सुरक्षित स्थान पर रहने और पेड़ों के नीचे न जाने की सलाह दी है। मेघ गर्जन के साथ मध्यम से तेज बारिश, आकाशीय बिजली और कहीं-कहीं तेज हवा की संभावना का येलो अलर्ट जारी किया है।

मानपुर कस्बे में तेज बारिश का दौर करीब 2 घंटे चला

तेज बारिश से सड़कें जलमग्न हो गई

दौसा जिले के कई इलाकों में दोपहर 2 बजे से तेज बारिश का दौर जारी है
महुवा क्षेत्र में सर्वाधिक बारिश जल संसाधन विभाग के नियंत्रण कक्ष की मॉर्निंग रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे में बांदीकुई में 48 एमएम, दौसा में 25 एमएम, लालसोट में 34 एमएम, महुवा में 124 एमएम, बहरावंडा में 84 एमएम, बैजूपाडा में 90 एमएम, भाण्डारेज में 26 एमएम, लवाण में 25 एमएम, मंडावर में 19 एमएम, नांगल में 35 एमएम, निर्झरना में 11 एमएम, रामगढ़ पचवारा में 16 एमएम, राहुवास में 36 एमएम बारिश दर्ज की गई।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments