☜ Click Here to Star Rating

सीकर जिले में आज रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रहा। कभी बूंदाबांदी हुई तो कभी तेज बारिश। जिले में आज शाम 5 बजे तक सबसे ज्यादा बारिश पाटन इलाके में दर्ज की गई, जहाँ करीब 95 मिमी बारिश हुई। यहाँ रेला बंधा में एक बुजुर्ग बाइक के साथ बहने लगा, हालाँकि वहा

.

सीकर शहर में भी आज दोपहर 12 बजे तक करीब 10 मिनट तक तेज बारिश हुई। इसके बाद शाम को 5:30 बजे के बाद एक बार फिर तेज बारिश हुई, जो करीब 40 मिनट तक चली। ऐसे में सीकर के नवलगढ़ रोड, स्टेशन रोड, लोहारू बस स्टैंड, बजाज रोड सहित कई इलाकों में जलभराव हो गया।

जिससे लोगों को काफी ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ा। बारिश के चलते सीकर के लोहारू बस स्टैंड पर दर्जनों दुकानों में पानी घुस गया। कुछ ऐसा ही हाल सीकर के बजाज रोड और स्टेशन रोड का रहा, जहाँ भी कई दुकानों में पानी घुस गया।

फ़िलहाल अभी 1 से 2 दिन लोगों को इस तेज बारिश से राहत नहीं मिलने वाली है। सीकर में 1 से 3 सितंबर तक बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान यहाँ तेज बारिश होने के आसार हैं। अब देखिए, बारिश से जुड़ी PHOTOS

सीकर के पाटन इलाके में रेला बंधा में पानी का बहाव तेज होने के चलते एक बुजुर्ग बाइक के साथ बहने लगा,वहां मौजूद अन्य लोगों ने उसे बचा लिया।

सीकर के पाटन इलाके में रेला बंधा में पानी का बहाव तेज होने के चलते एक बुजुर्ग बाइक के साथ बहने लगा,वहां मौजूद अन्य लोगों ने उसे बचा लिया।

सीकर के लोहारू बस स्टैंड पर बारिश के चलते डेढ़ फीट तक जलभराव हो गया,यहां दर्जनों दुकानों में पानी घुस गया।

सीकर के लोहारू बस स्टैंड पर बारिश के चलते डेढ़ फीट तक जलभराव हो गया,यहां दर्जनों दुकानों में पानी घुस गया।

सीकर के स्टेशन रोड पर भी करीब एक फीट तक जलभराव हुआ।

सीकर के स्टेशन रोड पर भी करीब एक फीट तक जलभराव हुआ।

सीकर के अलग-अलग इलाकों में शाम 5 बजे तक बारिश

एरियाबारिश(mm)
धोद7
सीकर20
सीकर ग्रामीण6
श्रीमाधोपुर16
रामगढ़ शेखावाटी
दांतारामगढ़3
नेछवा5
लक्ष्मणगढ़3
फतेहपुर
लोसल4
खंडेला4
नीमकाथाना
पलसाना10
अजीतगढ़18
रींगस1
पाटन

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading