☜ Click Here to Star Rating


जालोर में दिनभर बारिश का दौर चलता रहा।

जालोर में रविवार को कई हिस्सों में आज दिनभर बारिश का दौर चला। जवाई नदी में पानी का बहाव तेज होने से छिपरवाड़ा गांव के पास रपट के ऊपर से पानी बहा, जिसमें सीमेंट और सरियों से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। उसे जेसीबी से बाहर निकाला गया। ड्राइवर सुरक्षित बच

.

करीब 2.30 बजे से रुक-रुक कर शुरू हुई बारिश देर शाम तक जारी रही। कलेक्ट्रेट रोड, कलेक्ट्रेट, बागोड़ा रोड, बस स्टैंड में पानी भर गया। आमजन को गर्मी से राहत मिली।

मौसम विभाग ने ​रविवार को भारी बारिश (ऑरेंज अलर्ट) की चेतावनी जारी की थी। पिछले 24 घंटों में जिले में औसत 27 व सबसे अधिक भीनमाल 59 व सांचौर में 81 एमएम बारिश दर्ज हुई।

पश्चिमी राजस्थान में अच्छी बारिश के बाद जवाई नदी, खारी नदी, सुकड़ी नदी समेत कई नालों में भी तेज बहाव रहा। जवाई बांध में लगातार पानी की अच्छी आवक के साथ रविवार की सुबह 8 बजे तक 50.50 फीट जलस्तर दर्ज किया गया।

मौसम विशेषज्ञ भूपेन्द्रसिंह के अनुसार- 1 व 2 सितंबर को येलो अलर्ट के कारण जिलेभर में कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना है।

पहले देखिए… बारिश के बाद बने हालातों की PHOTOS

नदी की रपट पर ट्रैक्टर-ट्रॉली को जेसीबी से निकालते हुए।

नदी की रपट पर ट्रैक्टर-ट्रॉली को जेसीबी से निकालते हुए।

जालोर के रोडवेज बस स्टैंड पर भरा पानी।

जालोर के रोडवेज बस स्टैंड पर भरा पानी।

जालोर जवाई नदी में बहता पानी। यहां लगातार पानी की आवक जारी है।

जालोर जवाई नदी में बहता पानी। यहां लगातार पानी की आवक जारी है।

कहां कितनी हुई बारिश

तहसील का नामएमएम में हुई बारिश
आहोर6
सायला34
भीनमाल59
बागोड़ा17
जसवंतपुरा5
रानीवाड़ा36
चितलवाना17
सांचौर81
भाद्राजून12
जालोर3



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading