☜ Click Here to Star Rating



शहर में अब बड़े और भारी वाहनों को प्रवेश नहीं मिलेगा। सुबह साढ़े सात बजे से रात ग्यारह बजे तक कोई भी भारी वाहन बीकानेर शहर के भीतर से होकर नहीं जा सकेगा। इसके लिए सात प्वाइंट तय किए गए हैं, जहां से भारी वाहनों के प्रवेश पर यातायात पुलिस चालान काट सकेगी

.

यातायात प्रभारी नरेश निर्वाण ने बताया कि सभी नो एंट्री प्वाइंट पर व्यवस्थाओं को और चाक चौबंद किया गया है। यहां लोहे के नए बोर्ड लगाए गए हैं ताकि भारी वाहनों काे रास्ता नहीं मिल सके। जिन प्वाइंट से एंट्री बंद होगी, उसमें भीनासर नाका, हल्दीराम प्याऊ, श्रीगंगानगर सर्किल, बीछवाल बाइपास, गांधी प्याऊ, करमीसर तिराहा और पूगल ओवरब्रिज के पास लगे प्वाइंट है।

यहां से जा सकेंगे

भीनासर से शहर की ओर प्रवेश बंद रहेगा लेकिन जोधपुर बाइपास से जा सकेंगे। हल्दीराम प्याऊ का रास्ता बंद होने के कारण जोधपुर-जयपुर बाइपास से जा सकेंगे। श्रीगंगानगर रोड पर बीछवाल थाने के आगे से भारी वाहन नहीं गुजर सकेंगे। ऐसे में बीछवाल-श्रीगंगानगर बाइपास का उपयोग करना होगा। इसी तरह जैसलमेर रोड पर गांधी प्याऊ से आगे शहर में प्रवेश नहीं है, ऐसे में जैसलमेर-श्रीगंगानगर बाइपास का उपयोग किया जा सकता है।

इन वाहनों को मिलेगी छूट

इन बंद किए गए रास्तों पर तीन टीन वाले एलएमवी वाहन, दूध, फल, सब्जी, पेट्रोलियम पदार्थ का परिवहन करने वाले वाहनों को छूट मिलेगी। इसके अलावा अनाज, सब्जी, ऊन मंडी और एफसीआई गोदाम के वाहनों को छूट मिलेगी। पीएमडीएस, बीछवाल ट्रांसपोर्ट नगर, करणी औद्योगिक क्षेत्र, पूगल रोड, करमीसर तिराहा, गांधी प्याऊ तक भवन निर्माण सामग्री के वाहन आ जा सकेंगे।रानी बाजार इंडस्ट्रियल एरिया के लिए जाने वाले वाहन जोधपुर बाइस से घड़सीसर होते हुए जा सकेंगे।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading