उदयपुर में रक्षाबंधन पर भाई-बहन और बाजार में राखी की खरीदारी
आज रक्षाबंधन है और आज पूरे दिन मुहूर्त है। त्यौहार को लेकर बहने अपने भाई के घर जाकर राखी बांध रही है। सबसे ज्यादा भीड़ आज बसों में है तो बाजारों में भी खरीदारी को लेकर मिठाई की दुकानों पर भीड़ है।
पंडितों के अनुसार भद्रा काल एक दिन पहले (8 अगस्त, शुक्रवार) दोपहर 2:12 बजे शुरू हुआ और रात 1:52 बजे समाप्त भी हो गया। पंडित जितेंद्र त्रिवेदी के मुताबिक श्रावण पूर्णिमा तिथि शुक्रवार दोपहर 2:12 से शनिवार दोपहर 1:21 बजे तक रहेगी। यानी तिथि का आरंभ भद्रा काल की समाप्ति के ठीक बाद हुआ। उदयात तिथि की मान्यता के चलते रक्षाबंधन शनिवार को ही मनाया जाएगा।

रक्षाबंधन पर बाजार में राखी की स्टॉल पर खरीदारी करते हुए
इस बार रक्षाबंधन के दिन सौभाग्य, शोभन और सर्वार्थ सिद्धि योग भी बने हुए हैं। इस दिन सूर्य कर्क राशि में, चंद्रमा मकर, मंगल कन्या, बुध कर्क, गुरु और शुक्र मिथुन, राहु कुंभ, केतु सिंह और शनि मीन राशि में है। यह संयोग 297 साल बाद लौटा है। इससे पहले सन 1728 में ग्रहों का ऐसा योग था।
यह खबर भी पढ़े…
राखी पर लाबुबु डॉल्स की डिमांड:आपरेशन सिंदूर वाली राखी भी ट्रेंड में; उदयपुर के बाजार सजे (पूरी खबर पढ़े)
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments