![]()
अजमेर के माखुपुरा क्षेत्र में एक इलेक्ट्रोनिक शोरूम में अज्ञात कारणों से मंगलवार रात को आग लग गई। जिससे क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। फायर ब्रिगेड की करीब 4 गाड़ियों की टीम ने डेढ़ घंटे की मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आग से करीब 30 लाख रुपए का नुकसान होन
आदर्श नगर थाना क्षेत्र के माखुपुरा में स्थित सज्जन कम्प्यूटर एण्ड मोबाइल इलेक्ट्रोनिक्स शोरूम में मंगलवार रात को करीब 11 बजे के मध्य अचानक आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में भयानक रूप ले लिया। आग की लपटें व तेजी से धुआं निकलते देखकर लोगों में हड़कम्प गया।
सूचना पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां सेन्दरिया स्टेशन व दो गाड़ी आजाद पार्क, अजमेर स्टेशन से फायरमैन ब्रजकिशोर, अभिषेक व रवि के नेतृत्व में कुछ ही देर में मौके पर पहुंच गई। जिन्होंने आग को काबू करना शुरू किया। इस बीच आदर्श नगर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। आग शोरूम के ऊपरी हिस्से में ज्यादा फैली हुई थी। फायर टीम ने आग को समय रहते काबू कर लिया। जिससे आग शोरूम के निचले हिस्से में नहीं पहुंच पाई।
आग से शोरूम में रखा इलेक्ट्रोनिक सामान व फर्नीचर जलकर खराब हो गया। संचालक मुकेश सिंह रावत ने बताया कि दीपावली त्यौहारी सीजन होने के कारण शोरूम में एलईडी टीवी, एसी, मिक्सी, प्रेस, गैस चूल्हा, गीजर आदि रखे थे। रावत ने बताया कि यूं तो आग से हुए नुकसान का फिलहाल आकलन नहीं किया गया है।
लेकिन अनुमान है कि करीब 30 रुपए तक नुकसान हुआ है। हालांकि नुकसान की सच्चाई सुबह स्टॉक चैक करने पर ही सामने आ सकेगी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments