वाल्मीकि समाज की शोभायात्रा में टोंक के पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता भी शामिल हुए।
टोंक जिले में वाल्मीकि समाज ने मंगलवार को महर्षि वाल्मीकि की जयंती मनाई। इस अवस पर वाल्मीकि मोहल्ले से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता ने सुभाष चौक पर पुष्प वर्षा करके स्वागत किया और साथ में यात्रा में शामिल हुए। शो
‘पूरा मानव समाज महर्षि वाल्मीकि के प्रति कृतज्ञ’ इस मौके पर टोंक के पूर्व विधायक अजीत मेहता ने कहा कि पूरा मानव समाज महर्षि वाल्मीकि जी के प्रति कृतज्ञ है, जिन्होंने प्रभु श्रीराम के ऐसे आदर्श चरित्र का चित्रण किया, जो हर काल और परिस्थिति में प्रासंगिक एवं प्रेरणास्रोत बना हुआ है। सबका साथ-सबका विकास ही तो रामराज्य है। डबल इंजन की सरकार इसी भाव के साथ कार्य कर रही है।

अखाड़ेबाजों ने शोभायात्रा में पट्टेबाजी दिखाई ।
यह रहे मौजूद वाल्मीकि समाज के पार्षद आदित्य ने बताया कि शोभायात्रा में समाज के राजेद्र, भानूराम, रामप्रसाद टाक, कालू, विनय संगत, आनन्द सेलीवान, मनोज चांवरिया, सुजीत राजोरिया, नाथूलाल चांवरिया, मास्टर चेडवाल, राहुल, हनुमान सोदा सहित समाज के कई लोग तथा पूर्व प्रधान पंचायत समिति खेमराज मीणा, पूर्व जिला महामंत्री महेंद्र सिंह चौधरी, गौरव सिंह चारण, सोनू चावला, नरेंद्र अजमेरा, अनिल शर्मा, सीताराम चावला, जयनारायण वर्मा समेत कई लोग मौजूद रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments