![]()
उदयपुर की गोगुंदा थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 1.25 करोड़ रुपए का डोडा चूरा के साथ ही एक इनोवा कार भी जब्त की है। थानाधिकारी श्यामसिंह ने बताया कि ईसवाल कुम्भलगढ़ रोड पर अमरचंदिया तालाब के पास नाकाबांदी की गई।
पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया लेकिन कार नहीं रोकी। तभी कांस्टेबल योगेन्द्र सेन ने टायर ब्रेकर स्टिक रोड पर डाली तो दूसरे नंबर पर आ रही कार का टायर ब्रस्ट हो गया। इसके बावजूद वह कार नहीं रुकी। फिर पुलिस ने आरोपियों का पीछा किया। ऐसे में टायर ब्रस्ट वाली कार के खलासी साइड से एक बदमाश ने पुलिस वाहन पर 7 से 8 राउंड फायर किए।
जबावी कार्रवाई में पुलिस ने भी कार के टायर पर फायर किए। तभी आरोपी एक कार को कठार गांव के पास छोड़कर चले गए। तलाशी के दौरान कार में 25 कट्टों में 496.89 किलो अवैध डोडा चूरा मिला।
पुलिस ने डोडा चूरा और कार को जब्त कर लिया। साथ ही कार में गुजरात व राजस्थान के नंबरों की अलग-अलग नंबर प्लेट मिली है। वहीं, दूसरी कार में सवार बदमाश भी भागने में सफल रहे। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments