![]()
बालोतरा | भारतीय जनता पार्टी जिला बालोतरा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से संबोधित किया जाने वाला कार्यक्रम मन की बात को पुरे जिले में सभी मंडल पर देखा गया।
कार्यक्रम जिला संयोजक धर्मेंद्र दवे ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश वासियों को संबोधित करते है व कोने कोने में छुपी हुई प्रतिभाओं व समाज सेवी संस्थाओं व व्यक्तियों को दुनिया के सामने लाकर उनका उत्साह वर्धन भी करते है। भाजपा के कार्यकर्ताओं सहित आमजन में भी इस कार्यक्रम को लेकर बहुत उत्साह रहता है। रविवार को इस कार्यक्रम का 126वां एपिसोड प्रसारित हुआ, जिसको बालोतरा जिले के सभी 16 मंडल पर बूथ स्तर तक कार्यक्रम को देखा गया व सभी मंडल अध्यक्ष व कार्यक्रम संयोजक की ओर से सरल एप्प पर अपलोड करवाया गया।
बालोतरा भाजपा जिलाध्यक्ष भरत मोदी ने कहा कि कार्यक्रम को को लेकर जिले के तीनों विधानसभा में व्यवस्था की गई।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments