☜ Click Here to Star Rating


जयपुर के कोटपूतली के मेड़ गांव में सोमवार दिन में तेज बारिश हुई।

बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के बाद अब अरब सागर में भी एक लो-प्रेशर सिस्टम बन गया। इन सिस्टम के प्रभाव से राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश का दौर शुरू हो गया है। सोमवार को प्रतापगढ़, डूंगरपुर, जोधपुर, बूंदी, बांसवाड़ा समेत कई जिलों में 1 इंच तक पानी

.

पिछले 24 घंटे के दौरान बांसवाड़ा में 9MM, बूंदी के केशवारायपाटन में 3, बूंदी शहर में 4, डूंगरपुर में 5, कोटा के ​दीगोद में 19, प्रतापगढ़ के दलोत में 22, अरनोद में 17, सुहागपुरा में 10, जोधपुर के बालेसर में 5, भीलवाड़ा के कारोइकलां में 6, पाली में 2, गंगानगर के करणपुर में 24, उदयपुर के झालरा में 4MM बरसात दर्ज हुई।

इसलिए हो रही बारिश मौसम केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- उत्तरी हरियाणा और उसके आसपास एक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण (साइक्लोनिक सर्कुलेशन) बना हुआ है। इसके प्रभाव से राज्य के पूर्वी व उत्तरी-पूर्वी भागों में आगामी 2-3 दिन मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

इसके अलावा अरब सागर में गुजरात के पास खंभात की खाड़ी और उसके आसपास के क्षेत्रों पर एक लो-प्रेशर सिस्टम बना है। इसके असर से दक्षिणी-पूर्वी भागों में आगामी 3-4 दिन मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम और भारी बारिश होने की संभावना है। उन्होंने बताया इन सभी सिस्टम के असर से 30 सितंबर से 3 अक्टूबर के दौरान कोटा, उदयपुर, भरतपुर, जयपुर, अजमेर और जोधपुर संभाग के कुछ भागों में बारिश हो सकती है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading