☜ Click Here to Star Rating



.

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा के निर्देशानुसार पचपदरा विधानसभा क्षेत्र के मंडल सिणली जागीर में वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान की बैठक आयोजित हुई। इस बैठक की अध्यक्षता पचपदरा विधानसभा क्षेत्र प्रभारी एडवोकेट इंद्राराम प्रजापत ने की।

बैठक में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बालोतरा के अध्यक्ष छगन जोगसन एवं सिणली जागीर मंडल अध्यक्ष पेमाराम चौधरी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। प्रभारी एडवोकेट इंद्राराम प्रजापत ने कार्यकर्ताओं को उत्साहपूर्ण भाषण दिया। उन्होंने कहा कि वोट चोरी से बनी सरकार ज्यादा समय तक नहीं रहेगी। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि भाजपा सरकार की ओर से चुनावों में वोटर लिस्ट में हेराफेरी, मतदान प्रक्रिया में धांधली एवं लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने के प्रयासों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी निर्णायक संघर्ष कर रही है। साथ ही कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे जनता के बीच जाकर इस अन्याय के विरुद्ध आवाज बुलंद करें।

उन्होंने जोर देकर कहा कि ऐसी अवैध सत्ता लंबे समय तक टिक नहीं सकती और जनता का न्याय अवश्य मिलेगा। वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस मजबूती से संघर्ष कर रही है। छगन जोगसन ने बताया कि यह अभियान राहुल गांधी के नेतृत्व में चलाया जा रहा है, जो लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस की अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है। अभियान के तहत हर गली-मोहल्ले, गांव-ढाणी एवं शहरों में हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है।

पचपदरा विधानसभा क्षेत्र में लक्ष्य है कि ज्यादा से ज्यादा हस्ताक्षर एकत्र किए जाएं। मंडल अध्यक्ष पेमाराम चौधरी ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि वे घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करें। मंडल अध्यक्ष पेमाराम चौधरी, ओम भाटिया, जेठाराम प्रजापत, ताजाराम सारण, जालमसिंह, नेताराम, मोहनलाल, कालूराम देवासी, देवाराम मेघवाल, प्रभुराम मेघवाल, कबीर मेघवाल, केवलचंद मौजूद रहे।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading