☜ Click Here to Star Rating


प्रदेश के पांच आरपीएस अधिकारी IPS पद पर प्रमोट हुए हैं। केन्द्रीय गृहमंत्रालय ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी हैं। प्रमोट होने वाले आरपीएस अधिकारियों में पीयूष दीक्षित, विश्नाराम, पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़, कमल शेखावत और अवनीश कुमार शर्मा शामिल हैं।

.

सभी 1998 बैच के आरपीएस अधिकारी हैं। इन्हें साल 2024 की रिक्तियों के विरूद्ध प्रमोशन मिला हैं। पिछले महीने 21 अगस्त को दिल्ली में चयन समीति की बैठक हुई थी। इस बैठक में इनके नामों का चयन हुआ था।

जिसके बाद आज केन्द्रीय गृहमंत्रालय ने इनके प्रमोशन की अधिसूचना जारी कर दी।

एसओजी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अवनीश कुमार शर्मा भी आईपीएस पद पर प्रमोट हुए हैं।

एसओजी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अवनीश कुमार शर्मा भी आईपीएस पद पर प्रमोट हुए हैं।

पति-पत्नी एक साथ बने आईपीएस प्रमोट होने वाले अधिकारियों में पति-पत्नी भी शामिल हैं। एसीबी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़ और पुलिस मुख्यालय में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल शेखावत पति-पत्नी हैं।

दोनों एक साथ आरपीएस अधिकारी बने थे। वहीं अब दोनों एक साथ प्रमोट होकर आईपीएस बन गए हैं।

इनके साथ ही प्रमोट होने वाले पीयूष दीक्षित, इंटेलीजेंस विंग में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, विश्नाराम, एसीबी में एडिश्नल एसपी और अवनीश कुमार शर्मा, एसओजी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात हैं।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading