![]()
सिरोही के उदयपुर-पालनपुर फोरलेन पर टैंकर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई।
सिरोही के रोहिड़ा थाना क्षेत्र के भीमाना में शिव शक्ति होटल के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। उदयपुर-पालनपुर फोरलेन पर शनिवार को तेज रफ्तार टैंकर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही रोहिड़ा थाने के सहायक उप निरीक्षक छैल सिंह देवड़ा अपने दल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मौका मुआयना किया और क्षतिग्रस्त बाइक तथा शव को हटवाया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक दूर जा गिरी।
मृतक की पहचान सियावा के सतराफली निवासी जैसाराम पुत्र तारा के रूप में की गई है। पुलिस ने दोनों वाहन जब्त कर लिए हैं। शव को निजी वाहन से रोहिड़ा के सरकारी अस्पताल की मॉर्च्युरी में भेजा गया और परिजनों को सूचना दी गई।
हादसे के बाद राजमार्ग पर कुछ समय के लिए लंबा जाम लग गया था। नेशनल हाईवे अथॉरिटी के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर यातायात सुचारू करवाया। रविवार को परिजनों की रिपोर्ट पर पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments