☜ Click Here to Star Rating



पुलिस गिरफ्त में सायबर अपराधियों का सहयोगी।

सवाई माधोपुर की मानटाउन थाना पुलिस ने सायबर अपराधी के एक सहयोगी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी विकास (21) पुत्र रामकेश मीणा, निवासी ग्राम बोदल, थाना खण्डार, जिला सवाई माधोपुर को ग्राम बोदल से डिटेन किया। जिसे पूछताछ के बाद गिरफ़्तार किया गया। आर

.

दस प्रतिशत कमीशन पर देता था बैंक अकाउंट

मानटाउन थानाधिकारी सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी विकास सायबर अपराधियों को कुल राशि पर 10 प्रतिशत कमीशन लेकर बैंक खाते उपलब्ध करवाता था। पूर्व में गिरफ्तार किए गए मुख्य आरोपी ने भी विकास की भूमिका की पुष्टि की थी। जिस पर पुलिस आरोपी की तलाश में थी। मामले में आरोपी पिछले सात माह से फरार था। जिसे अब गिरफ्तार किया गया है। थानाधिकारी गुप्ता ने बताया कि सायबर अपराध की जड़ों तक पहुंचने और इस नेटवर्क में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अनुसंधान जारी है।

पुलिस मुख्यालय के अभियान के तहत हुई कार्रवाई

यह कार्रवाई पुलिस मुख्यालय एवं भरतपुर रेंज के आईजी कैलाश विश्नोई की ओर से सायबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। SP अनिल कुमार के निर्देशन, ASP रामकुमार कस्वां व सीओ सिटी उदय सिंह मीणा के सुपरविजन में मानटाउन थानाधिकारी सुनील कुमार गुप्ता के नेतृत्व में गठित टीम ने यह कार्रवाई की।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading