![]()
करौली शहर के बीकानेर स्वीट होम सहित कई अन्य प्रतिष्ठानों से मिठाइयों के सैंपल लेकर प्रयोगशाला भेजे गए हैं।
करौली में त्योहारी सीजन को लेकर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए शुद्ध आहार-मिलावट पर वार अभियान चलाया जा रहा है। करौली शहर के बीकानेर स्वीट होम सहित कई अन्य प्रतिष्ठानों से मिठाइयों के सैंपल लेकर प्रयोगशाला भेजे गए हैं।
राज्य सरकार के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम इस अभियान का संचालन कर रही है। अभियान का मुख्य उद्देश्य आमजन को शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना और मिलावटखोरी पर रोक लगाना है। इसके तहत जिले की मिठाई दुकानों और अन्य खाद्य विक्रेताओं से खुले और पैक्ड खाद्य पदार्थों के नमूने लिए जा रहे हैं।
करौली शहर के बीकानेर स्वीट होम सहित कई अन्य प्रतिष्ठानों से मिठाइयों के सैंपल लेकर प्रयोगशाला भेजे गए हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारी बाबूलाल के नेतृत्व में चल रहे इस अभियान के अंतर्गत 4 अगस्त से अब तक 20 से अधिक नमूने लिए जा चुके हैं। पिछले महीने कुल 65 सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। यह अभियान 8 अगस्त तक जारी रहेगा। सभी नमूनों की रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
स्वास्थ्य विभाग ने आम लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें। किसी भी प्रकार की मिलावट या संदिग्ध खाद्य सामग्री की जानकारी विभाग को दें। इससे समय पर कार्रवाई की जा सकेगी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments