☜ Click Here to Star Rating


कामां कस्बे के 40 सफाई कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर।

डीग जिले के कामां कस्बे के सफाई कर्मियों ने हड़ताल कर दी है। सफाई कर्मचारियों का आरोप है कि हमें 3 महीने से तनख्वाह नहीं मिली है। इसके अलावा हमारी तनख्वाह भी काफी कम है। कई बार नगर पालिका के अधिकारियों से कहा गया लेकिन, उन्होंने कोई ध्यान नहीं दिया। इ

.

सफाई कर्मचारी रमेश ने बताया की नगर पालिका ने कस्बे की सफाई का ठेका धौलपुर के ठेकेदार को दिया हुआ है। हमें सिर्फ से 5 से 5500 रुपये तक तनख्वाह दी जाती है। वो भी हमें समय पर नहीं मिलती। अब भी हमारी 3 महीने की तनख्वाह नहीं आई है। इसके लिए कई बार अधिकारियों से गुहार लगाई लेकिन, कोई सुनवाई नहीं हुई। इतनी कम तनख्वाह में हम अपने घरों का गुजर बसर नहीं कर पा रहे। हमें कर्ज लेकर घरों को चलाना पड़ रहा है।

कामां कस्बे के चित्रकुटेश्वर मंदिर के बगल में पड़ा कूड़े का ढेर।

कामां कस्बे के चित्रकुटेश्वर मंदिर के बगल में पड़ा कूड़े का ढेर।

हम सभी सफाईकर्मी कामां कस्बे के 35 वार्ड और बाजारों की सफाई करते हैं। हमारा अधिकारियों से निवेदन है कि समय पर हमें तनख्वाह दी जाए। हम सभी सफाई कर्मचारी काम पर वापस लौट जाएंगे। कल रक्षाबंधन का त्यौहार है घर में खाने के लिए कुछ नहीं हैं। अधिकारी हमारी तरफ कोई ध्यान नहीं देते हैं। सरकार की तरफ 6500 रुपये प्रत्येक कर्मचारी को दिये जाते हैं। उसमें से ठेकेदार 1 हजार रुपये प्रत्येक कर्मचारी काटकर देता है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading