☜ Click Here to Star Rating


बसमीना उर्फ सपना की उसके पति ने चरित्र पर शक कर हत्या कर दी। – फाइल फोटो

हरियाणा के रेवाड़ी जिले में इंटर रिलिजन लव मैरिज कर राजस्थान से आए कपल के बारे में कुछ नए खुलासे हुए हैं। पुलिस सूत्रों से पता चला है कि महिला और व्यक्ति पहले से अलग-अलग शादीशुदा थे। महिला की एक बेटी व एक बेटा और व्यक्ति का एक बेटा व 2 बेटियां हैं।

.

इन्हें छोड़कर महिला और व्यक्ति ने करीब डेढ़ साल पहले आपस में शादी की थी। इससे इनकी एक बेटी हुई। दोनों का प्यार तब परवान चढ़ा था जब महिला स्कूल में पढ़ती थी, जबकि व्यक्ति ट्रक चलाता था। 12वीं के बाद नर्सिंग की पढ़ाई भी व्यक्ति ने ही प्रेमिका को कराई थी।

इनकी शादी के लिए परिजन तैयार नहीं थे, इसलिए ये दोनों भागकर रेवाड़ी चले आए थे। यहां दूसरे मर्दों के साथ संबंध के शक में व्यक्ति ने पत्नी को मार डाला और 8 माह की बच्ची को शव के पास रोता छोड़ गया था। हालांकि, वह खुद मरना चाहता था, लेकिन उसने अंतिम क्षणों में प्लान बदल दिया था। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

धारूहेड़ा के स्कूल में हत्या के बाद जांच के लिए पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम।

धारूहेड़ा के स्कूल में हत्या के बाद जांच के लिए पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम।

पहले जानते हैं, कैसे परवान चढ़ा दोनों का प्यार…

  • स्कूल में पढ़ रही लड़की से प्यार कर बैठा था शादीशुदा सुनील: पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, राजस्थान के तिजारा क्षेत्र के गांव सिलारपुर का रहने वाला सुनील करीब 12 साल पहले ट्रक ड्राइवर था। वह शादीशुदा था और पड़ोस के गांव मिल्कीपुर की रहने वाली लड़की बसमीना से प्यार करने लगा था। उस समय बसमीना स्कूल में पढ़ती थी। उसकी एक टांग पोलियो ग्रस्त थी। ये दोनों रास्ते में मिलते थे और बातें करते थे।
  • शादी करना चाहते थे दोनों, परिवार खिलाफ थे: सूत्रों के अनुसार, सुनील और बसमीना शादी करना चाहते थे, लेकिन अलग-अलग धर्म होने के चलते इनके परिवार बाधा बन रहे थे। सुनील पहले से शादीशुदा था, यह भी कारण था कि बसमीना का परिवार उसकी शादी सुनील से नहीं कराना चाहता था।
  • नर्सिंग की पढ़ाई खुद सुनील ने कराई: बसमीना की शादी उसके घरवाले जल्दी कर देना चाहते थे, लेकिन उसने 12वीं के बाद आगे की पढ़ाई जारी रखने की बात कह शादी टालने की कोशिश की। हालांकि, बसमीना का परिवार आर्थिक तौर पर सक्षम नहीं था, इसलिए सुनील ने अपने पैसे से उसे नर्सिंग की पढ़ाई करवाई। नर्सिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद बसमीना के परिवार ने उसकी शादी जबरदस्ती कहीं और करवा दी। इस शादी से उसके 2 बच्चे हुए।
  • शादी के बाद भी मिलते रहे दोनों, एक दिन परिवारों को छोड़ा: सूत्र बताते हैं कि बसमीना की शादी के बाद भी सुनील ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। बसमीना भी उसे फोन करती रहती थी। इसके बाद करीब डेढ़ साल पहले इन दोनों ने एक बार फिर एक साथ आने का फैसला किया। इन्होंने आपस में शादी करने के लिए बच्चों और परिवारों को छोड़ दिया।
  • मंदिर में शादी की, नाम बदलकर सपना रखा: बसमीना के परिजनों का आरोप है कि सुनील उनकी बेटी को उसके ससुराल से भगा लाया था। उसके अपहरण की शिकायत उन्होंने अलवर के विद्यामंदिर थाने में दर्ज करवाई थी। इसमें सुनील समेत 9 लोगों को नामजद किया था। इसके बाद सुनील ने बसमीना से मंदिर में शादी कर ली और उसका नाम सपना रख दिया। शादी के बाद ये परिवारों से छिप कर रहने लगे।
  • रेवाड़ी के स्कूल में आकर रहने लगे दोनों: सूत्रों के मुताबिक, इस शादी से इन दोनों की एक बेटी हुई। इसके बाद करीब 3 महीने पहले ये रेवाड़ी आ गए थे और धारूहेड़ा की द्वारकाधीश सोसाइटी में बने निजी स्कूल के पास स्टाफ क्वार्टर में रहने लगे थे। सुनील ने स्कूल में ही ड्राइवर की नौकरी कर ली। इसके साथ वह ग्राउंड की देखभाल भी करता था। जबकि, सपना अपनी बेटी को संभालती थी।

3 पॉइंट में जानिए, कैसे और क्यों की प्रेमिका से पत्नी बनी सपना की हत्या…

  1. रेवाड़ी के निजी स्कूल में पति-पत्नी बनकर 3 महीने पहले सुनील और बसमीना उर्फ सपना आए थे। सुनील यहां नौकरी करता था। वहीं, सपना की बेटी छोटी होने के कारण उसकी देखभाल करती थी। सुनील के स्कूल में ही 2 लोग चौकीदार की नौकरी करते थे, जिनका सुनील के घर आना-जाना था।
  2. सूत्रों के मुताबिक, सुनील को शक था कि उसकी पत्नी का चौकीदार शक्ति और हरिओम के साथ अफेयर है। कुछ दिन पहले सपना 3 दिन के लिए बिना बताए कहीं चली गई थी, जिससे सुनील का शक और भी गहरा हो गया था।
  3. मंगलवार (5 अगस्त) की रात को सुनील शराब पीकर घर आया। उसने स्केच पेन से दीवार पर एक नोट लिखा। जिस प्रकार से सुनील ने नोट लिखा, उससे लग रहा है कि सुनील पहले खुद सुसाइड करना चाहता था, लेकिन बाद में किसी वजह से उसका इरादा बदल गया। उसने चरित्र संदेह में सपना की हत्या कर दी। इसके बाद बच्ची को रोता छोड़ वह मौके से भाग गया।

कमरे की दीवार पर लिखे नोट में ये अहम बातें…

  • तीन दिन लापता रही, आज आई: स्कूल के जिस कमरे में सुनील ने सपना को मार डाला, उस कमरे की दीवार पर स्केच पेन से एक नोट लिखा मिला। पुलिस के अनुसार, इसे हत्या से पहले सुनील ने लिखा। इसमें लिखा है- 3 दिन से बच्ची को छोड़कर लापता थी, आज आई थी। आज मैं इससे (सपना) बोला कि चल सामान लेने चलते हैं। धारूहेड़ा जाकर इसने अपने पैसे मोबाइल में डलवाए और मेरे से बोली कि आप अपने पैसे का सामान ले लो।
  • मुझे अकेला छोड़ आई, खुद भी रात 10 बजे आई: नोट में आगे लिखा है- आज इसने मेरे साथ जाकर नाक की बाली और चुटकी भी बेच डाली। मेरे पास 100 रुपए थे, जो मैंने इसके साथ जाकर किराए के दे दिए। मुझे यह बाजार में खड़ा छोड़ गई। रात 10 बजे धारूहेड़ा से आई थी। मैं इसके प्रेम में अपना घर बार और बीवी सबकुछ छोड़ चुका हूं।
  • मेरी जिंदगी तीन लोगों ने खराब कर दी: सुनील ने लिखा- मेरी जिंदगी को खराब करने वाला एक शक्ति और एक हरिओम है। एक और लड़का है, जिसे मैं नहीं जानता। ये लोग मेरी औरत को बाथरूम में बंद कर चले गए और मुझे शराब पिला दी। मैं घर आया था तो मुझे कुछ नहीं मिला। मुझसे ये लोग बोला कि मैं आप घर आ जाउंगी। मुझे मेरी बच्ची के रोने की आवाज आई, लेकिन मेरी घरवाली ने दरवाजा नहीं खोला। मैंने सोचा इसके साथ कुछ हुआ है। मेरी जिंदगी खराब करने वाला शक्ति ओर हरिओम है। जय श्री राम
घटना वाले कमरे में दीवार पर यह लिखा मिला। इसे सुनील ने लिखा है।

घटना वाले कमरे में दीवार पर यह लिखा मिला। इसे सुनील ने लिखा है।

॰॰॰॰॰॰॰॰

यह खबर भी पढ़ें…

रेवाड़ी में इंटर रिलिजन मैरिज के बाद पत्नी की हत्या:स्कूल के मैदान में मिली लाश, 8 माह की बेटी बॉडी के पास रोती मिली

हरियाणा के रेवाड़ी में एक युवक ने मामूली झगड़े के बाद अपनी पत्नी की ईंट-पत्थर और लात-घूसों से वार कर बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी युवक राजस्थान का रहने वाला है और उसने डेढ़ साल पहले ही दूसरे समुदाय की युवती से लव मैरिज की थी। पूरी खबर पढ़ें…



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading