☜ Click Here to Star Rating


हादसे के बाद मौके पर पड़े घायल लोग और लड़कियां।

हरियाणा में रोहतक के डीसी आवास के पास एक पिकअप गाड़ी बेकाबू होकर फुटपाथ पर चढ़ गई। गाड़ी ने लाइब्रेरी जा रहीं 3 लड़कियों समेत 5 लोगों को कुचल दिया। करीब 50 मीटर चलने के बाद गाड़ी महावीर पार्क की दीवार से टकराकर रुक गई।

.

इस घटना में पांचों लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने 3 लड़कियों समेत 4 लोगों को रोहतक के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है, जबकि एक व्यक्ति का उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गाड़ी चला रहे युवक को हिरासत में लिया है। राजस्थान से आए गाड़ी के मालिक का कहना है कि वह परिवार के साथ गाड़ी के बाहर बैठकर खाना खा रहा था। इसी दौरान साथ आए लड़के ने गाड़ी स्टार्ट कर दी। उसे गाड़ी चलानी नहीं आती थी, जिससे यह हादसा हो गया। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हादसे के बाद के PHOTOS…

हादसे के बाद मौके पर काफी लोग जमा हो गए थे।

हादसे के बाद मौके पर काफी लोग जमा हो गए थे।

पिकअप गाड़ी में चादरें भरी हुई थीं।

पिकअप गाड़ी में चादरें भरी हुई थीं।

गाड़ी की टक्कर लगने के बाद जमीन पर पड़ा युवक। इसके पैर में चोट लगी है।

गाड़ी की टक्कर लगने के बाद जमीन पर पड़ा युवक। इसके पैर में चोट लगी है।

हादसे में घायल हुई युवती रोड किनारे बैठी रोती हुई।

हादसे में घायल हुई युवती रोड किनारे बैठी रोती हुई।

चश्मदीद ने 2 पॉइंट में घटना बताई…

  1. तेज रफ्तार गाड़ी ने फुटपाथ पर चढ़कर टक्कर मारी: मौके पर मौजूद युवक अजय कुमार ने बताया है कि महावीर पार्क के आगे दूसरे रोड पर पिकअप गाड़ी खड़ी थी। अचानक से गाड़ी तेज रफ्तार में आई और फुटपाथ पर चढ़कर एक कोरियर बॉय, एक लड़के और लाइब्रेरी में पढ़ने जा रहीं लड़कियों को टक्कर मार दी।
  2. गाड़ी चला रहे युवक के पास लाइसेंस नहीं था: अजय कुमार ने बताया कि गाड़ी का मालिक नशे में लग रहा था। हालांकि, वह गाड़ी में नहीं था, लेकिन जो गाड़ी में बैठा था, उसे गाड़ी चलानी नहीं आती थी। उसके पास कोई लाइसेंस भी नहीं था। गाड़ी में बहुत सारी चादरें भरी हुई थीं। इन चादरों को बेचने के लिए ये लोग रोहतक आए थे। इस हादसे की सूचना पुलिस को दी गई है।

हादसे में ये घायल हुए हादसे में हिसार के पुठी स्वान का रहने वाला कुरियर बॉय अनिल (35), न्यू विजय नगर का रहने वाला आकाश श्रीवास्तव (32) और रोहतक में महम के खरकड़ा की रहने वाली 3 युवतियां नैंसी (18), कीर्ति (22) व आरती (19) घायल हुए हैं। इनमें से तीनों लड़कियों समेत अनिल को PGI के ट्रॉमा सेंटर भिजवाया गया है।

बेकाबू हुई गाड़ी महावीर पार्क की दीवार से टकराकर रुकी थी।

बेकाबू हुई गाड़ी महावीर पार्क की दीवार से टकराकर रुकी थी।

गाड़ी मालिक बोला- गलती से रेस पर पैर रखा और गाड़ी चल गई पुलिस के मुताबिक, यह गाड़ी राजस्थान के जिले अजमेर के गांव किशनगढ़ में रहने वाले निस्तन की है। उसने पुलिस को बताया है कि वह आज ही परिवार के साथ अजमेर से रोहतक आया था। यहां आकर उसने गाड़ी रोड साइड में खड़ी की और पास ही बैठकर खाना खाने लगा।

निस्तन ने पुलिस को बताया कि उसने ग्राहकों को बुलाने के लिए गाड़ी में स्पीकर लगाया हुआ है। उसे चालू करने के लिए उसने साथ आए लड़के सजना को बोला। वह स्पीकर चालू करने गाड़ी में बैठा। स्पीकर चालू करने के लिए उसने गाड़ी स्टार्ट की। इसके बाद गलती से उसका हाथ गियर पर लग गया और पैर से रेस दब गई। इससे गाड़ी आगे बढ़ गई और यह हादसा हो गया। निस्तन का कहना है कि इसमें किसी की कोई गलती नहीं है।

पुलिस ने गाड़ी के मालिक और गाड़ी चला रहे युवक को हिरासत में लिया था, लेकिन बाद में मालिक को छोड़ दिया गया।

पुलिस ने गाड़ी के मालिक और गाड़ी चला रहे युवक को हिरासत में लिया था, लेकिन बाद में मालिक को छोड़ दिया गया।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया इस मामले में आर्य नगर थाने के एसएचओ बिजेंद्र ने कहा है कि न्यू विजय नगर के रहने वाले आकाश श्रीवास्तव ने मामले में शिकायत दी है। उसकी शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस ने सजना नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसी पर गाड़ी चलाने का आरोप है। जबकि, गाड़ी के मालिक निस्तन को पूछताछ कर छोड़ दिया गया है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading