कोटा में पिछले 2 दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश ने बाढ़ जैसे हालात पैदा कर दिए हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए SDRF (राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल) के साथ सेना ने मोर्चा संभाल लिया है और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई है। मौसम विभाग ने कोटा में कल (2
भारी बारिश के चलते आज स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है, साथ ही कोटा यूनिवर्सिटी ने भी आज होने वाली सभी परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। लाडपुरा विधायक कल्पना देवी ने नाव में बैठकर बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया। लोगों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
लगातार तेज बारिश के कारण खाड़ी, नदी और नाले उफान पर हैं, जिसके चलते सुल्तानपुर और जिला मुख्यालय से भी लगभग संपर्क कट गया है। दीगोद के मुख्य बाजार में पानी भर गया है, जिससे व्यापारियों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दीगोद और निमोदा में SDRF के साथ सेना के जवान राहत और बचाव कार्यों में जुटे हुए हैं और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम कर रहे हैं।
ग्रामीण क्षेत्र में बाढ़ के हालात, देखिए PHOTOS…

आज भी सेना के जवानों ने लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया।

लाडपुरा विधायक कल्पना देवी ने नाव में बैठकर बोरखेड़ा क्षेत्र के देवली अरब रोड स्थित कॉलोनियों का जायजा लिया।

लाडपुरा विधायक कल्पना देवी ने मानपुरा गांव जाकर हालातों का जायजा लिया।

दिल्ली मुम्बई एक्सप्रेस वे पर ट्रैफिक बंद करने से कराड़िया टोल के पास वाहनों की कतारें लग गई।

गवर्मेंट कॉलेज की बिल्डिंग जगह जगह से टपक रही है।

कोटा बैराज से लगातार पानी की निकासी की जा रही है।

सुल्तानपुर और जिला मुख्यालय से भी लगभग संपर्क कटा हुआ है।

कोटा में सुल्तानपुर-भोरा पर ट्रैफिक बाधित है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
कोटा में बारिश से जुड़े 3 बड़े अपडेट
1. दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे कराड़िया से बंद, कई रास्ते बाधित लगातार बारिश के कारण 8 लाइन पर खाड़ी का पानी ऊपर आने से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे को कराड़िया से बंद कर दिया गया है। कोटा से कराड़िया की तरफ से दिल्ली की तरफ जाने वाली लाइन पर आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया है। मारवाड़ा चौकी नाले में मुख्य सड़क मार्ग पर 4 फीट की चादर होने से वहां से भी आवाजाही बंद है। इसी तरह सुल्तानपुर से भौरा रोड़ को जोड़ने वाली सड़क पर भी कई जगह नाला उफान पर आ गए हैं, जिससे आवागमन बाधित है।
2.कोटा शहर की तीन-चार कॉलोनियों में पानी भरा
बारिश के बाद नाला ओवर फ्लो होने से बोरखेड़ा क्षेत्र के देवली अरब रोड में कौटिल्य नगर,बालाजी नगर विस्तार सहित तीन चार कॉलोनियों में पानी भर गया। लाडपुरा विधायक कल्पना देवी ने नाव में बैठकर हालातों का जायजा लिया। वहीं मानपुरा गांव के कुछ इलाके में पानी भर गया। लाडपुरा विधायक कल्पना देवी ने मौके पर जाकर हालातों का जायजा लिया और लोगों से बातचीत की। ये गांव नगर निगम उत्तर क्षेत्र के वार्ड नम्बर 19 में आता है। यहां हर बार बारिश के समय जलभराव होता है। इधर शहर के भीमगंजमंडी इलाके में मदर टेरेसा होम में पानी भर गया। SDFR की टीम मौके पर पहुंची। SDM के निर्देश पर जरूरत का सामान पहुंचाया।
3. मानसून फिर एक्टिव, साइक्लोनिक सर्कुलेशन से भारी बारिश मौसम केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा के मुताबिक मानसून पिछले दो सप्ताह से इनएक्टिव मोड में था। मानसून ट्रफ के नॉर्मल पोजिशन में आने से फिर एक्टिव फेज में आ गया। एक्टिव फेज में आने के साथ ही मध्य प्रदेश और राजस्थान की सीमा के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेन सिस्टम एक्टिव हुआ। इस सिस्टम में मूवमेंट नहीं होने से यही स्टेबल रहा। इस कारण से राजस्थान के दक्षिणी पूरी हिस्सों में इतनी भारी बारिश देखने को मिली।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments