![]()
प्रभारी मंत्री हीरा लाल नागर ने पौधे लगाकर हरियालो राजस्थान अभियान की शुरुआत की।
बूंदी में जिले के प्रभारी मंत्री हीरा लाल नागर ने पौधे लगाकर हरियालो राजस्थान अभियान की शुरुआत की। नागर ने कहा कि इस बार राज्य में 10 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर हरियाली तीज पर पौधे लगाने का एक रिकॉर्ड का
राज्य सरकार की पहल पर बूंदी में हरियालो राजस्थान अभियान के तहत प्रभारी मंत्री और सचिव सहित कलेक्टर और एसपी ने पौधारोपण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस मौके पर प्रभारी मंत्री हीरालाल नागर ने कहा कि मुख्यमंत्री की पहल पर पांच साल में 50 करोड़ पौधे लगाने का टारगेट तय किया गया है। इस सीजन में राज्य में 10 करोड़ पौधे लगाए जाने हैं।
पिछले साल राज्य में साढ़े सात करोड़ पौधे लगाए गए थे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशा है कि हरियाली तीज पर राज्य में पौधे लगाने का एक रिकॉर्ड कायम हो। नागर ने कहा कि पौधारोपण अभियान का उद्देश्य पर्यावरण का संरक्षण करने के साथ कार्बन के उत्सर्जन को कम करना है।
इसके लिए सौर ऊर्जा पर फोकस है। अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में राज्य पहले स्थान पर है। इस क्षेत्र में भी हम नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे। इस दौरान प्रभारी सचिव कुंजीलाल, कलेक्टर अक्षय गोदारा और एसपी राजेन्द्र मीणा, एडिशनल एसपी उमा शर्मा मौजूद रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments