जयपुर में एक बार फिर हेलिकॉप्टर राइड की शुरुआत की गई है। इसके पहले दिन शनिवार को प्रदेशभर से लोग जयपुर की खूबसूरती को निहारने के लिए पहुंचे। इस दौरान जयपुर के 3 साल के सारांश और 80 साल की सजना देवी भी हेलिकॉप्टर में बैठीं।
दरअसल, पिंकसिटी में तीज महोत्सव के मौके पर ऐवन हेलिकॉप्टर्स प्राइवेट लिमिटेड ने राइड की शुरुआत की है। 27 जुलाई तक चलने वाली इस स्पेशल राइड में सफर कर पर्यटक ऐतिहासिक तीज महोत्सव, जयपुर के प्रमुख पर्यटक स्थल और मानसून में अरावली की खूबसूरती का एरियल व्यू निहार सकेंगे। इस राइड की फीस 6999 रुपए से शुरू है।

जयपुर में तीज के मौके पर करवाई जाएगी हेलीकॉप्टर जॉय राइड।
सजना का सपना हुआ पूरा
ऐवन हेलिकॉप्टर्स प्राइवेट लिमिटेड के एमडी सोहन सिंह नाथावत ने बताया- पहली बार मानसून में हेलिकॉप्टर राइड की शुरुआत की गई है। आज पहले ही दिन प्रदेशभर से हर उम्र के लोग पहुंचे। इनमें सजना देवी सबसे उम्र दराज थी। सजना देवी अपना सपना पूरा करने के लिए हेलिकॉप्टर में बैठने जयपुर आई थीं। अब कल भी जॉय राइड जारी रहेगी। इसके लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से बुकिंग करवाई जा सकती है।
प्रत्येक पैसेंजर का 1 करोड़ का इंश्योंरेंस
सोहन सिंह ने बताया कि हम बेल 407 हेलिकॉप्टर से जॉय राइड करवा रहे हैं। यह सिंगल इंजन कैटेगरी में सबसे सुरक्षित हेलिकॉप्टर है। इसके साथ ही हमने जो भी पैसेंजर जॉइ राइड कर रहे हैं। उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक पैसेंजर का एक करोड़ रुपए का इंश्योरेंस भी कर रखा है।
फिलहाल 2 दिन के ट्रायल बेसिस पर जयपुर में हेलिकॉप्टर जॉय राइड करवाई जा रही है। अगर सरकार के स्तर से अनुमति मिलेगी। हम नियमित तौर पर भी जयपुर में हेलिकॉप्टर जॉय राइड करवाएंगे। जिसको लेकर हमारी सरकार के स्तर पर लगातार बातचीत जारी है।

चूरू की 80 साल की सजना देवी हेलीकॉप्टर में बैठने का सपना पूरा करने के लिए जयपुर पहुंची।
धार्मिक पर्यटक स्थलों पर शुरू होगी राइड
नाथावत ने बताया- सरकार के स्तर पर भी हेलिकॉप्टर राइड से धार्मिक स्थलों को जोड़ने की तैयारी की जा रही है। प्रदेश में जल्द ही खाटू श्याम जी और सालासर जी के साथ ही प्रमुख धार्मिक पर्यटक स्थलों को जोड़ा जाएगा। इसके लिए स्पेशल राइड प्लान तैयार किया जा रहा है। जो जल्द ही भविष्य में धरातल पर नजर आएगा।

हेलीकॉप्टर में बैठ आप देख सकेंगे मानसून में जयपुर की खूबसूरती का एरियल बर्ड व्यू।


Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments