☜ Click Here to Star Rating



कांग्रेस ने शनिवार को स्मार्ट मीटर सहित विभिन्न मुद्दों पर विरोध प्रदर्शन किया।

चूरू जिला कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को स्मार्ट मीटर सहित विभिन्न मुद्दों पर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा और कलेक्ट्रेट के सामने जन आक्रोश सभा का आयोजन किया।

.

सभा में सांसद राहुल कस्वां ने कहा कि प्रदेश में आमजन विरोधी कार्य हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार स्मार्ट मीटर के नाम पर स्मार्ट लूट कर रही है। उन्होंने प्रदेश में अराजकता के माहौल पर अंकुश लगाने की मांग की। कस्वां ने कहा कि संविधान के अनुसार पंचायत और निकाय के चुनाव पांच साल में होने चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना और आरजीएचएस योजना से जुड़े लाभार्थियों के हितों का ध्यान रखने की मांग की।

सुजानगढ़ विधायक मनोज मेघवाल ने आरोप लगाया कि प्रदेश में भाजपा राज में कानून व्यवस्था चौपट हो गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में रेप, लूटपाट, डकैती, हत्या, अपहरण और बजरी माफियाओं का आतंक बना हुआ है। मेघवाल ने कहा कि अपराधी और बजरी माफिया बेखौफ होकर गैरकानूनी गतिविधियां कर रहे हैं, लेकिन सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर जनता को महंगाई और अन्याय से जूझने पर मजबूर कर रही है।

कार्यक्रम के बाद शहर और देहात ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। इसमें चूरू शहर ब्लॉक अध्यक्ष असलम खोखर, देहात ब्लॉक अध्यक्ष किशोर दांदू, संजय दीक्षित, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनीता कपूरिया, पूर्व सभापति गोविंद महनसरिया सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष जमील चौहान ने किया।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading