बाड़ी के होद मोहल्ले में गली नंबर 2 स्थित कुल्ली वाले हनुमान, श्याम मंदिर पर हरियाली तीज के अवसर पर रविवार को विशेष आयोजन किया गया। मंदिर से जुड़े भक्तों और युवाओं ने मंदिर में विराजमान राम दरबार, राधा कृष्ण, कुल्ली हनुमान बाबा, मातारानी एवं श्याम बा
इस अवसर पर ठाकुरजी का झूला झुलाकर झूलनोत्सव मनाया गया। मंदिर में विशेष आकर्षण का केंद्र सर्वेश्वर महादेव का गोपेश्वर रूप में दर्शन रहा। मंदिर को हरियाली से सजाया गया था, जिससे भक्तों को वृंदावन की हरियाली का अनुभव हुआ।

मंदिर के पुजारी बलराम तिवारी ने बताया कि हरियाली तीज के अवसर पर इस विशेष श्रृंगार और फूल बंगला झांकी को देखने के लिए शहर के सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने दर्शन किए और भोग प्रसादी ग्रहण की।

कार्यक्रम में मंदिर से जुड़े श्याम प्रेमी विवेक मंगल, प्रांशु गर्ग, गौरव बंसल, सुधीर बंसल उर्फ पिंका बंसल, नागेंद्र कुशवाह, आदित्य कुशवाह, पवन कुशवाह, सुभाष सोनी सहित दर्जनों युवाओं का सहयोग रहा। इस आयोजन से पूरे मंदिर परिसर में उत्सव का माहौल बना रहा।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments