हरियालो राजस्थान अभियान के तहत मांडलगढ़ में पौधारोपण करते डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा।
भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ की दौलतपुरा ग्राम पंचायत में हरियाळो राजस्थान 2.0 की शुरुआत की गई। इस दौरान डिप्टी सीएम और जिले के प्रभारी मंत्री प्रेमचंद बैरवा ने इसकी शुरुआत की। इस दौरान वाटिका में एक पेड़ मां के नाम 51 हजार पौधे लगाए गए। इस अभियान के तह
इस दौरान डिप्टी सीएम ने कहा- जिसके पास दूरदृष्टि होती है, वही जनहित के कार्यों को धरातल पर उतारने की क्षमता रखता है। सीएम भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश की सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग महिलाओं, युवाओं, किसानों और वंचितों के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रही है।
डिप्टी सीएम बैरवा ने कहा- यह अभियान केवल पर्यावरण-संरक्षण तक सीमित न होकर भावनात्मक जुड़ाव का माध्यम है।

पौधारोपण करते कलेक्टर जसमीत संधू।
कार्यक्रम में माण्डलगढ़ विधायक गोपाललाल शर्मा ने कहा कि एक पौधा माँ के नाम अभियान एक जन आंदोलन बन चुका है। यह प्रत्येक नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है कि वह कम से कम एक पौधा जरूर लगाए। उन्होंने कोविड काल के अनुभवों का जिक्र करते हुए प्रकृति के प्रति संतुलन बनाए रखने का आह्वान किया।
बैठक के दौरान फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की वृक्षारोपण कार्यक्रम के बाद डिप्टी सीएम बैरवा ने पंचायत समिति माण्डलगढ़ के सभागार में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की गई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पहुंचे।

कार्यक्रम को संबोधित करते डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा।
उन्होंने कहा कि सरकार की प्रत्येक योजना नीतिगत प्रतिबद्धता और जमीनी प्रभाव के सिद्धांत पर आधारित है और इसमें किसी भी स्तर पर शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों से सीधा फीडबैक लिया गया और अधिकारियों से वास्तविक आंकड़े एवं प्रगति रिपोर्ट प्राप्त की गई।
समीक्षा बैठक के बाद डिप्टी सीएम ने प्रेस ब्रीफिंग के माध्यम से राज्य सरकार के विगत डेढ़ वर्ष के कार्यकाल की प्रमुख उपलब्धियां साझा कीं। उन्होंने वर्तमान सरकार की नीतिगत स्पष्टता, सुशासन, महिला सशक्तिकरण, किसान कल्याण, युवा विकास और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की तुलना पूर्ववर्ती सरकार की कुर्सी-केन्द्रित राजनीति से करते हुए बताया कि वर्तमान शासन विकास की गाथा लिख रहा है।

माण्डलगढ़ सभागार में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
हरियाली तीज पर जिले में हुआ 11 लाख पौधों का रोपण
कलेक्टर जसमीत सिंह संधू ने बताया कि हरियाली तीज के अवसर पर आज संपूर्ण जिले में एक दिवस में 11 लाख पौधों का रोपण किया गया है एवं अभियान के तहत जिले में इस वर्ष 32 लाख पौधों के रोपण का लक्ष्य लिया गया है। उन्होंने कहा कि समस्त अधिकारियों को सभी पौधों की जिओ टैगिंग करने हेतु निर्देशित किया गया है।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर प्रभारी सचिव राजन विशाल, माण्डलगढ़ विधायक गोपाललाल खंडेलवाल, महापौर राकेश पाठक, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा, जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू, एसपी धर्मेन्द्र सिंह यादव, अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओमप्रकाश मेहरा, एडीएम सिटी प्रतिभा देवठिया, उपवन संरक्षक गौरव गर्ग, जिला परिषद सीईओ चंद्रभान सिंह भाटी, उप जिला प्रमुख शंकरलाल गुर्जर, सीएमएचओ सीपी गोस्वामी, विकास अधिकारी संगीता व्यास सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण आदि मौजूद रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments