☜ Click Here to Star Rating


.

आज बात खरी है में पढ़िए-कोर्ट ने भी कह दिया कि सांसद महोदय को बिजली बिल जमा कराना पड़ेगा। उधर, खूब हंगामे बवाल के बाद आखिरकार विधानसभा में दिख ही गई ‘जादूगर’ की झलक। राजस्थान की राजनीति और ब्यूरोक्रेसी की खरी-खरी सुनिए…

1. सांसद महोदय को कोर्ट से लगा करंट का ‘झटका’

माननीय को लगता है कि सारे कानून-कायदे और नियम सिर्फ जनता के लिए हैं। वे ठहरे जनता के सेवक। सेवक का कायदों से क्या लेना-देना? बोतल निशान वाली पार्टी के मुखिया और सांसद महोदय का आवास उनके भाई के नाम पर है। यहां जी-भरकर बिजली जलाई गई। जनरेटर चले। एसी-कूलर सबका आनंद लिया। बिल बैठ गया 6 लाख से ऊपर। अब माननीय को जमा कराने में जोर आया।

विभाग नोटिस पर नोटिस देता रहा। इन्हें सीरियसली लिया तो हो ली राजनीति। उधर, विभाग भी एक्शन पर उतर आया। तार ही काट डाला। हुज्जत हुई। मामला हाईकोर्ट तक पहुंच गया। हाईकोर्ट ने भी जमकर तड़ी लगाई। कह दिया- बिल तो जमा कराना पड़ेगा हुजूर। वरना बिजली कनेक्शन भूल जाओ।

राजस्थान हाईकोर्ट ने साफ आदेश दे दिए हैं। कनेक्शन तभी होगा जब बिजली बिल चुका दिया जाएगा।

राजस्थान हाईकोर्ट ने साफ आदेश दे दिए हैं। कनेक्शन तभी होगा जब बिजली बिल चुका दिया जाएगा।

2. बदमाशों को भरतपुर पुलिस ने दिखा दी ‘जादूगरी’

बाजार की तंग गली। दोनों तरफ लोगों का हुजूम। कतार बांधकर पुलिस आ रही है। 4 अजीबोगरीब प्राणी ठुमकते हुए चल रहे हैं। एक बार तो लगा कि आसमान से एलियन आए हैं क्या। या फिर ‘जादू’ अपने पूरे परिवार के साथ भरतपुर के बयाना की गलियों में उतर आया, लेकिन नहीं साहब। चारों छंटे हुए बदमाश हैं। गोली मारकर लूटना इनका पेशा है।

पिछले महीने एक ज्वेलर को सुनसान इलाके में पकड़ लिया। फायरिंग कर पैसा-जेवर ले भागे। इनकी गैंग ज्वेलर्स को निशाना बनाती थी। सवाल उठे तो पुलिस ने भी संकल्प ले लिया। यूपी से पकड़े गए। इसके बाद पहले तो जमकर जादूगरी दिखाई। इस लायक नहीं छोड़ा कि भाग सकें। फिर बाजार में घुमाया।

भरतपुर के बयाना में ज्वेलर को गोली मारकर लूट करने वाले अपराधियों की पुलिस ने इस तरह परेड निकाली।

भरतपुर के बयाना में ज्वेलर को गोली मारकर लूट करने वाले अपराधियों की पुलिस ने इस तरह परेड निकाली।

3. कार्यकर्ता कार को धक्का लगाते रह गए

कई बार किस्मत से कारबुरेटर में कचरा गलत वक्त पर फंस जाता है। अब देखिए जोधपुर में क्या हुआ। जोधपुर एयरपोर्ट पर सांसद महोदय का आगमन होना था। चमचमाती सफेद कार लेकर कार्यकर्ता राइट टाइम पहुंच गए। लेकिन जैसे ही प्लेन लैंड हुआ, कार चकमा दे गई। स्टार्ट होने का नाम ही न ले।

कार्यकर्ता परेशान। आगे धक्का लगाया। पीछे धक्का लगाया। खूब जतन किया, लेकिन मजाल कि का इंजन घुर्रर्रर्र की ध्वनि करते हुए कुछ राहत दे। आखिरकार सांसद महोदय के लिए दूसरी कार मंगवानी पड़ गए। नेताजी को दूसरी कार में बैठ कर निकल लिए। बेचारे कार्यकर्ता धक्का लगाते रह गए।

पाली सांसद पीपी चौधरी दिल्ली से जोधपुर पहुंचे। वहां कार खराब हो गई। कार्यकर्ताओं ने खूब धक्के लगाए, लेकिन कार स्टार्ट नहीं हुई। सांसद दूसरी कार से रवाना हुए।

पाली सांसद पीपी चौधरी दिल्ली से जोधपुर पहुंचे। वहां कार खराब हो गई। कार्यकर्ताओं ने खूब धक्के लगाए, लेकिन कार स्टार्ट नहीं हुई। सांसद दूसरी कार से रवाना हुए।

4. चलते-चलते…

मानसून सत्र में खूब हंगामा बरपा। कई मुद्दे उठे। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच खूब टकराव वाले सीन भी बने। कई बार वॉकआउट हुआ। कई बार परिसर में राजनीति के खूब रंग दिखे। कोई किसी से कम नहीं। बस, कमी यही रही कि बड़े चेहरे गायब। राजनीति में एक मुकाम के बाद बड़े लोग राजनीति नहीं करते। रस्म अदायगी करते हैं।

तो रस्म अदायगी के लिए जादूगरजी भी विधानसभा का चक्कर लगा ही आए। चलो,कोई नहीं आए तो सही। चुटकी लेने वाले भले कहें-बहुत देर कर दी, हुजूर आते-आते।

राजस्थान विधानसभा के मानसून सत्र में आखिर में पूर्व सीएम अशोक गहलोत की झलक भी दिखाई दी।

राजस्थान विधानसभा के मानसून सत्र में आखिर में पूर्व सीएम अशोक गहलोत की झलक भी दिखाई दी।

वीडियो देखने के लिए ऊपर फोटो पर क्लिक करें। अब कल मुलाकात होगी…



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading