हनुमान जी महाराज ने भगवान आशुतोष शिव के रूप में दर्शन दिए।
छोटी काशी के नाहरी का नाका शास्त्री नगर स्थित श्री हनुमान कुंज में चमत्कारेश्वर वीर हनुमान मंदिर में श्रावण मास के उपलक्ष्य पर हनुमान जी महाराज ने भगवान आशुतोष शिव के रूप में दर्शन दिए।
मंदिर के पुजारी धीरज कुमार पारीक ने बताया कि श्रावण के अवसर पर महंत सुरेश पारीक के सानिध्य में प्रातःकाल पवनपुत्र का अभिषेक किया गया। इसके बाद उन्हें सिंदूरी चौला चढ़ाकर नई पोशाक धारण करवाई गई।

हनुमान जी के सिर पर जटाएं, मस्तक पर त्रिनेत्र, गले में नागराज वासुकी और शीर्ष पर चंद्रमा सजाया गया।
हनुमान जी के सिर पर जटाएं, मस्तक पर त्रिनेत्र, गले में नागराज वासुकी और शीर्ष पर चंद्रमा सजाया गया। उनके हाथों में गदा के स्थान पर डमरू सहित त्रिशूल था और व्याघ्र चिन्ह की पोशाक पहनाई गई। इस अद्भुत झांकी को देखकर भक्त भावविभोर हो गए।
पुजारी ने बताया कि चमत्कारेश्वर वीर हनुमान मंदिर में हनुमान जी महाराज वर्ष में दो बार आशुतोष महादेव शिव के रूप में दर्शन देते हैं। पहली बार फाल्गुन कृष्ण पक्ष की महाशिवरात्रि पर और दूसरी बार श्रावण मास के दौरान यह विशेष आयोजन होता है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments