![]()
पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद कर लिया है।
हनुमानगढ़ जिले में शराब ठेके से हुई चोरी का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद कर लिया है।
भीम सिंह गोदारा ने 3 जुलाई को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह नाथवाना गांव के शराब ठेके पर सेल्समैन का काम करता है। उसने बताया कि रात में ठेका बंद करके वह घर चला गया था। इसके बाद किसी अज्ञात व्यक्ति ने ठेके और कमरे के ताले तोड़कर गल्ले में रखे 8 हजार रुपए और एक इन्वर्टर बैटरी चोरी कर ली थी।
इस मामले में पुलिस ने मुकदमा नंबर 382/2025 दर्ज किया था। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जनेश तंवर और वृताधिकारी करण सिंह के निकट पर्यवेक्षण में एक विशेष टीम का गठन किया गया। थानाधिकारी अमर सिंह के नेतृत्व में टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की। जांच के दौरान तकनीकी सहायता और मानवीय आसूचना के आधार पर टिब्बी थाना क्षेत्र निवासी आरोपी निर्मल सिंह (25) पुत्र लखवीर सिंह को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के मकान ढाणी चक 10 एम.के.एस.बी रोही मल्लडखेड़ा से चोरी किया गया इन्वर्टर और बैटरी बरामद की गई।
पुलिस के अनुसार इस घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश और जांच जारी है। पुलिस टीम में हेड कॉन्स्टेबल प्रताप सिंह, कॉन्स्टेबल हरीराम और ज्वाला सिंह शामिल थे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments