![]()
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पिंटू और आकाश (सफेद टी-शर्ट)।
गुरुग्राम में रविवार को चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। ये चोरियां सेक्टर-46 और सेक्टर-72ए में हुई थी। सेक्टर-46 मामले में आरोपी पिंटू को सेक्टर-43 से गिरफ्तार किया है। पिंटू उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के दुडावाला गांव का रहने वा
मामला सेक्टर-50 थाने में दर्ज हुआ था। एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि उसके घर से लैपटॉप और मोबाइल फोन चोरी हो गए हैं। अपराध शाखा सेक्टर-43 की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ा। पूछताछ में पिंटू ने गुरुग्राम में दो और चोरियां करना कबूल किया। उसने बताया कि वह अपने साथियों के साथ रात में घरों में सेंध लगाकर चोरी करता था। पुलिस ने आरोपी से एक लैपटॉप, तीन मोबाइल फोन और एक स्मार्ट वॉच बरामद किए हैं।
दूसरा आरोपी राजस्थान का रहने वाला सेक्टर-72 ए में हुई चोरी की घटना में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस थाना सदर में दर्ज शिकायत के बाद क्राइम ब्रांच सेक्टर-43 ने कार्रवाई करते हुए सेक्टर-15 से आरोपी को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजस्थान के अलवर जिले के गांव दांतिया निवासी आकाश के रूप में हुई है।
पूछताछ में आकाश ने बताया कि उसने शिकायतकर्ता के घर से एक गैस सिलेंडर चुराया था। इसके अलावा उसने अपने एक साथी के साथ मिलकर एक बाइक भी चोरी की थी।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी का गैस सिलेंडर और बाइक बरामद कर ली है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments