बूंदी में रामेष्ट युवा मंडल संस्थान सदस्यों ने गुल्ला की बावड़ी में किया श्रमदान।
बूंदी के रामेष्ट युवा मंडल संस्थान ने जिलेभर के पौराणिक स्थलों और ऐतिहासिक कुंड-बावड़ियों पर स्वच्छता अभियान चलाया हुआ है। यह अभियान बालचंदपाड़ा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तहत चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में रविवार को मंडल के युवाओं
मंडल अध्यक्ष शिखर पंचोली और सदस्य गोविंद प्रजापत की अगुआई में युवा सुबह 6 बजे बावड़ी पर पहुंचे। वहां गंदगी देखकर उन्होंने तुरंत सफाई का काम शुरू किया। 2 घंटे तक चले इस स्वच्छता अभियान में युवाओं ने बावड़ी की पूरी तरह से कायापलट कर उसे स्वच्छ और सुंदर बना दिया।

रामेष्ट युवा मंडल संस्थान सदस्यों ने गुल्ला की बावड़ी से निकाला कचरा।
योग प्रशिक्षक भूपेंद्र योगी, सचिव रोहन गुर्जर, धैर्य हाड़ा, सोनू कुमार सैनी, नैतिक शर्मा, विवेक गुर्जर, निशांत, गोलू गुर्जर, मयंक और सार्थक सहित अन्य युवाओं ने सामूहिक प्रयास किए। उन्होंने बावड़ी के पानी में लंबे समय से जमा कूड़ा-करकट, प्लास्टिक, पूजा-अपशिष्ट, पॉलिथीन की थैलियां, पेड़ की टहनियां और पत्ते जैसी गंदगी को कड़ी मशक्कत से बाहर निकाला।
इसके साथ ही, सीढ़ियों पर जमा कचरे की भी साफ-सफाई की गई और गंदगी का उचित निपटारा किया गया। इस कार्य में क्षेत्रीय वार्ड पार्षद मनीष सिंह सिसोदिया का भी विशेष सहयोग रहा। युवाओं ने आसपास के लोगों से अपील की कि वे बावड़ी में कचरा न फैलाएं और गंदगी न डालें, ताकि इसकी स्वच्छता बनी रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments