![]()
69वीं राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में डीडवाना की बालिका फुटबॉल टीम।
डीडवाना-कुचामन जिले की 14 वर्ष आयु वर्ग की बालिका फुटबॉल टीम ने भीलवाड़ा में आयोजित 69वीं राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
मारवाड़ फुटबॉल अकादमी के संरक्षक डॉ. सोहन चौधरी और एरीना सॉकर अकादमी सुद्रासन के कोच शादाब उस्मानी के मार्गदर्शन में प्रशिक्षित इन बालिकाओं ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। टीम ने सीकर को 3-0, फलोदी को 5-0, कैरथल-तिजारा को 11-0 और अजमेर को 2-0 से पराजित किया।
सुपर लीग में भी टीम का दबदबा कायम रहा। उन्होंने बाड़मेर को 2-0, बीकानेर को 2-0 और गंगानगर को 4-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। अब फाइनल मुकाबला डीडवाना-कुचामन और हनुमानगढ़ के बीच खेला जाएगा।
प्रतियोगिता में अब तक टीम ने एक भी गोल नहीं खाया है, जबकि जवाबी खेल में कुल 30 गोल दागे हैं। यह अपने आप में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
मारवाड़ फुटबॉल अकादमी और एरीना सॉकर अकादमी के प्रयासों से डीडवाना और आसपास के गांवों में फुटबॉल खेल को बढ़ावा मिला है। डॉ. सोहन चौधरी और शादाब उस्मानी की इस पहल से ग्रामीण प्रतिभाओं को राज्यस्तरीय मंच मिल रहा है।
इस उपलब्धि पर जिला सचिव फरहत अली, शहर के समाजसेवियों और विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारियों ने बालिका खिलाड़ियों को बधाई दी है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments