![]()
बालोतरा | जिला मुख्यालय पर पंचायत समिति सभागार में गुरुवार को मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव का जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
इस अवसर पर बांसवाड़ा में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान राज्य को 1 लाख 8 हजार करोड़ रुपए की परमाणु बिजली, अक्षय उर्जा, रेल, सड़क, पेयजल, सिंचाई, सीवरेज, स्वास्थ्य एवं अन्य परियोजनाओं का उपहार दिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आह्वान किया कि जिस वस्तु में देश की माटी की सुगंध हो, वही खरीदें। उन्होंने नवनियुक्त 15 हजार युवाओं को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की। कार्यक्रम के दौरान जिला कलेक्टर सुशील कुमार यादव एवं पूर्व राजस्व मंत्री अमराराम चौधरी ने 120 नवनियुक्त कार्मिकों को वेलकम किट एवं नियुक्ति पत्र बांटे। एडीएम भुवनेश्वरसिंह चौहान, एसीईओ हीराराम कलबी, उपखंड अधिकारी अशोक कुमार, पशुपालन विभाग के उपनिदेशक मदन गिरी, जिला स्तरीय अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, नवनियुक्त कार्मिक एवं उनके परिजन मौजूद रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments