☜ Click Here to Star Rating



सशक्त नारी-जिम्मेदारी हमारी अभियान के तहत जयपुर पुलिस ने पहली बार कैब ड्राइवरों को पुलिस वेरिफिकेशन करना शुरू किया था। शहर में 8 हजार से ज्यादा कैब ड्राइवर हैं। पुलिस ने प्रथम फेज में 75 प्रतिशत यानी करीब 7533 हजार ड्राइवरों का अब तक वेरिफिकेशन कर लि

.

एक कैब चालक वांटेड भी निकला, उसके खिलाफ कोर्ट से वारंट जारी है, जिसकी तलाश की जा रही है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए शहर में संचालित सभी कार कैब में कैमरे लगाए जा रहे हैं। साथ ही कैब चालकों का वेरिफिकेशन कराने के लिए कंपनियों से डेटा मांगा गया। कंपनियों से मिले डेटा के आधार पर वेरिफिकेशन शुरू कर दिया।

पैनिक बटन – पुलिस का अभियान शुरू होते ही महिला सुरक्षा के लिए कैब कंपनियां आगे आ गईं। कैब कंपनियों ने अपने एप में पैनिक बटन की सुविधा शुरू कर रही हैं। पैनिक बटन को अभय कमांड सेंटर से जोड़ा जाएगा। इसके लिए पुलिस की तरफ से नोडल अधिकारी डीसीपी साउथ राजर्षि वर्मा कंपनियों के प्रबंधन से मिलकर काम कर रहे हैं।

“महिला सुरक्षा के लिए सभी कैब कंपनियों के साथ मिलकर अभियान शुरू किया था। इसके तहत सभी कैब में डैश कैम लगाए जा रहे हैं। प्रबंधन से डेटा लेकर चालकों का वेरिफिकेशन किया जा रहा है। साथ पैनिक बटन की सुविधा दी जा रही है। जिन चालकों के खिलाफ आपराधिक रिकॉर्ड मिला हैं, उसकी जानकारी संबंधित कैब कंपनियों को भेजी जा रही है।” – बीजू जॉर्ज जोसफ, पुलिस कमिश्नर



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading